दुखद: देहरादून में तीन भीषण हादसे, एक महिला समेत तीन लोगों की मौत
फिर से सवाल ये ही है कि आखिर कब तक तेज रफ्तार लोगों की जिंदगी पर भारी पड़ती रहेगी ? देहरादून की ये खबर हैरान करती है।
आदिशा
Jul 31 2019 1:19PM
dehradun
13259
देहरादून..अपनी शांति के लिए मशहूर इस शहर को न जाने किसकी नजर लग गई है। हर दिन होते हादसे इस बात की तस्दीक कर रहे हैं कि देहरादून में सफर करना अब suffer हो गया है। एक बार फिर से इस शहर में तीन हादसे हुए। इन हादसों में गंभीर रूप से घायल लोगों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। मृतकों में एक महिला समेत दो पुरुष हैं। इतना समझ लीजिए देहरादून शहर में बेकाबू रफ्तार से गाड़ियां दौर रही हैं और गाड़ी के स्पीडोमीटर के आगे जान की कोई कीमत नहीं रह गई। पहला मामला देहरादून के वसंत विहार का है। पौड़ी गढ़वाल के रहने वाले प्रवीन मेंदोला मोटर साइकिल पर सवार होकर मलिक चौक इंदिरानगर से सीमाद्वार की ओर जा रहे थे। घटना सोमवार सुबह करीब 10 बजे की है। इस दौरान सीमाद्वार से आ रहे एक ट्रैक्टर ने मोटरसाइकिल को जबरदस्त टक्कर मार दी। प्रवीन गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें तुरंत श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। बाकी दो दुखद घटनाओँ के बारे में आगे जानिए
यह भी पढें - देहरादून से सटे रायवाला में गुलदार ने कांवड़िए को बनाया निवाला, जंगल में पड़ी मिली लाश
दूसरी घटना नेहरू कॉलोनी के चंचल डेयरी तिराहे की है। पौड़ी गढ़वाल के रहने वाले नारायण सिंह और सुरेश सिंह बाइक पर कहीं जा रहे थे। इस बीच पीछे से तेज रफ्तार गाड़ी आई और बाइक को टक्कर मार दी। मौके पर दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए और अस्पताल में इलाज के दौरान नारायण सिंह की मौत हो गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। तीसरा मामला नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र के हरिद्वार बाईपास का है। अपनी स्कूटी में तेल भरवाने जा रही कमला भद्री को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। कमला गंभीर रूप से घायल थीं और उन्हें श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान कमला ने भी दम तोड़ दिया। इसके अलावा नेहरू कॉलोनी के मोहकमपुर ROB के पास एक तेज रफ्तार वाहन ने बुजुर्ग को टक्कर मार दी। वो भी गंभीर रूप से घायल हैं और उनका इलाज निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। सवाल ये ही है कि आखिर कब देहरादून में बढ़ रहे इन हादसों पर लगाम लगेगी।