उत्तराखंड देहरादूनCouple suicide in dehradun

उत्तराखंड: 6 महीने पहले हुई इन दोनों की सगाई, 6 घंटे के भीतर उजड़ गए दो परिवार

अभी सूरज के सिर सेहरा बंधना था, सुखमाया के हाथों में मेंहदी लगनी थी, लेकिन ऐसा हो पाता इससे पहले ही दोनों ये दुनिया छोड़ चले गए...

उत्तराखंड न्यूज: Couple suicide in dehradun
Image: Couple suicide in dehradun (Source: Social Media)

देहरादून: आमतौर पर शांत माने जाने वाले देहरादून शहर में बुधवार को एक ऐसी घटना हुई, जिसने हर किसी को सन्न कर दिया। 21 साल की सुखमाया और उसके मंगेतर सूरज थापा ने अचानक खुदकुशी कर ली। दोनों के बीच ऐसी क्या अनबन हुई, क्या बात हुई, जिसकी वजह से उन्हें आत्मघाती कदम उठाना पड़ा। ये सवाल हर किसी के मन में है। छह महीने पहले ही नेहरू कॉलोनी के रहने वाले 24 साल के सूरज थापा की डालनवाला में रहने वाली सुखमाया से सगाई हुई थी। सगाई की तस्वीर में दोनों बेहद खुश नजर आ रहे हैं। दोनों शादी के, भावी जीवन के सपने बुन रहे थे। अभी सूरज को सेहरा पहनना था, सुखमाया के हाथ में मेंहदी लगनी थी। दोनों का परिवार शादी की तैयारियों में जुटा था कि तभी एक अनहोनी ने इन दोनों परिवारों में कोहराम मचा दिया। सगाई को छह महीने हुए थे और दोनों ने छह घंटे के भीतर ही फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। बुधवार को सबसे पहले सुखमाया की मौत की खबर आई। उसने सुबह 11 बजे अपने घर में फांसी लगा ली। जैसे ही इसकी खबर सूरज को मिली, उस पर मानों दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। वो समझ नहीं पाया कि क्या करे और क्या नहीं। इसी बीच सूरज कमरे में गया और खुद को कमरे में बंद कर लिया। शाम साढ़े पांच बजे सूरज ने पंखे से लटक कर जान दे दी।

ये भी पढ़ें:

यह भी पढें - पहाड़ में भीषण हादसा.. खाई में गिरी कार..1 महिला की मौत, 5 घायल
सगाई के बाद से दोनों के बीच काफी बातचीत होती थी, पर इस दौरान उनके बीच किस बात को लेकर अनबन चल रही थी। ये किसी को नहीं पता। सुखमाया इंदर रोड के पास रहती थी। उसने ब्यूटीशियन का कोर्स किया हुआ था और एक ब्यूटी पार्लर में काम करने लगी थी। सूरज फिलहाल कुछ नहीं कर रहा था। वो घर पर ही रहता था। पुलिस ने बताया की दोनों के बीच अक्सर बात होती थी। बुधवार सुबह 11 बजे पुलिस को खबर मिली की सुखमाया ने सुसाइड कर लिया है। सूचना सूरज तक भी पहुंची। तब से वो परेशान था। घरवाले उसे समझाने की कोशिश कर रहे थे। तभी सूरज कमरे में गया और पंखे से लटक कर जान दे दी। दोनों के बीच किस बात को लेकर अनबन थी, ये पता नहीं चल पाया है। दोनों के परिजन भी कुछ साफ-साफ नहीं बता रहे हैं। परिवार वालों ने बताया कि दोनों की शादी की डेट फाइनल नहीं हुई थी, लेकिन नवंबर में शादी का दिन निकलना था। इससे पहले ही दोनों ये दुनिया छोड़कर चले गए। सुखमाया और सूरज की खुदकुशी राज बनकर रह गई है। पुलिस ने उनके मोबाइल कब्जे में लिए हैं, ताकि कोई सुराग मिल सके। जवान बच्चों की मौत से उनके परिवार में कोहराम मचा है। परिजन बिलख रहे हैं। पुलिस ने दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं।