उत्तराखंड priyanka negi uttarakhand misses india greece

पहाड़ की प्रियंका बनेगी मिसेज इंडिया.. ग्रीस में करेंगी देवभूमि का प्रतिनिधित्व

उत्तराखंड की प्रियंका रावत मिसेज इंडिया प्रतियोगिता के फाइनल राउंड में पहुंच गई हैं, अब वो ग्रीस में भारत का प्रतिनिधित्व करती दिखेंगी...

Priyanka Rawat: priyanka negi uttarakhand misses india greece
Image: priyanka negi uttarakhand misses india greece (Source: Social Media)

: उत्तराखंड की होनहार बेटियां हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। अपने हौसले के दम पर अपने सपने पूरे कर रही हैं। ऐसी ही होनहार पहाड़ी बिटिया है प्रियंका रावत, जो कि जल्द ही मिसेज इंडिया प्रतियोगिता में पूरे देश का प्रतिनिधित्व करते दिखेंगी। ये केवल प्रियंका ही नहीं उत्तराखंड के लिए भी शानदार मौका है। प्रियंका को विश्वस्तरीय मंच पर अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिला है, साथ ही वो उत्तराखंड की संस्कृति को भी रिप्रजेंट कर पाएंगी। मिसेज इंडिया प्रतियोगिता के फिनाले राउंड का आयोजन ग्रीस में होगा। इस वक्त प्रियंका प्रतियोगिता में हिस्सा लेने की तैयारी कर रही हैं। प्रतियोगिता में उनका मुकाबला देशभर से हिस्सा लेने आई सुंदरियों से होगा। कंपटीशन का आयोजन अक्टूबर में ग्रीस में होना है। आमतौर पर शादी होने के बाद पहाड़ की महिलाएं घर की दहलीज तक सिमटकर रह जाती हैं, लेकिन उसी पहाड़ में प्रियंका रावत जैसी महिलाएं भी हैं, जो कि ना सिर्फ हटकर सोचती हैं, बल्कि अपने सपनों को सच कर दिखाने के लिए हर रुढ़िवादी सोच से भिड़ जाती हैं।

ये भी पढ़ें:

यह भी पढें - शाबाश विजेन्द्र पंवार...पहाड़ के शेफ ने किर्गिस्तान में जीता पीएम मोदी का दिल
चलिए अब आपको प्रियंका रावत के बारे में थोड़ी और जानकारी दे देते हैं। प्रियंका मूलरूप से पौड़ी जिले की रहने वाली है। उन्होंने अपनी पढ़ाई दिल्ली में की, लेकिन उत्तराखंड से लगातार जुड़ी रहीं। पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने 14 साल तक एयरलाइन में नौकरी की। प्रियंका के पति दीपक सिंह रावत भी उत्तराखंड के रहने वाले हैं। रावत दंपति का 8 साल का बेटा है। प्रियंका बेहद खूबसूरत हैं और टैलेंटेड भी। इस वक्त उनका परिवार देहरादून के शास्त्रीनगर में रहता है। प्रियंका इससे पहले भी कई प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले चुकी हैं, और उनमें अपनी प्रतिभा साबित कर चुकी हैं। उन्होंने कहा कि मिसेज इंडिया में हिस्सा लेना उनके लिए शानदार अनुभव रहा। प्रतियोगिता का ग्रैंड फिनाले ग्रीस में होगा, जिसमें देशभर की महिलाओं को हिस्सा लेने का मौका मिलेगा। वो बहुत खुशकिस्मत हैं कि उन्हें भी अपने प्रदेश को रिप्रजेंट करने का मौका मिला। राज्य समीक्षा टीम की तरफ से प्रियंका को ढेर सारी शुभकामनाएं।