उत्तराखंड देहरादूनuttarakhand loksabha chunav result latest update

उत्तराखंड की हर सीट पर बीजेपी लाखों वोटों से आगे...देखिए लेटेस्ट रिजल्ट

और इसी के साथ साबित हो गया है कि उत्तराखंड इस बार फिर से बीजेपी को प्रचंड बहुमत से जीत दिलाने जा रहा है। देखिए लेटेस्ट रिजल्ट

उत्तराखंड लोकसभा रिजल्ट: uttarakhand loksabha chunav result latest update
Image: uttarakhand loksabha chunav result latest update (Source: Social Media)

देहरादून: अब तक उत्तराखंड के जो रुझान सामने आ रहे हैं, उससे साफ होता दिख रहा है कि उत्तराखंड एक बार फिर से नरेन्द्र मोदी को पीएम बनते देखना चाहता है। हर सीट का ताज़ा हाल क्या है, ये हम आपको बता रहे हैं। साफ दिख रहा है कि बीजेपी उत्तराखंड में पिछली बार से बड़ी जीत दर्ज करने की तरफ है।
टिहरी गढ़वाल लोकसभा सीट से भाजपा माला राज्य लक्ष्मी शाह 206329 वोटों से आगे चल रही है।टिहरी सीट पर भाजपा प्रत्याशी माला राज्य लक्ष्मी शाह को अब तक 406558 वोट मिले हैं। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी प्रीतम सिंह 200229 वोट पर बने हुए हैं।
हरिद्वार लोकसभा सीट से भाजपा डॉ रमेश पोखरियाल निशंक 119624 वोटों से आगे चल रहे है। हरिद्वार सीट पर भाजपा के प्रत्याशी रमेश पोखरियाल निशंक को 423701 वोट और कांग्रेस प्रत्याशी अंबरीष कुमार को 304077 वोट मिले हैं।
गढ़वाल लोकसभा सीट से भाजपा से तीरथ सिंह रावत 218004 वोटों से आगे चल रहे हैं। पौड़ी सीट से भाजपा प्रत्याशी तीरथ सिंह रावत को 387021 वोट और कांग्रेस प्रत्याशी मनीष खंडूड़ी को अब तक 163774 वोट मिले हैं।
नैनीताल-उधमसिंह नगर लोकसभा सीट से भाजपा से अजय भट्ट 223531 वोटों से आगे चल रहे हैं। नैनीताल सीट पर भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट को 531143 वोट और कांग्रेय प्रत्याशी हरीश रावत को 307612 वोट मिले हैं।
अल्मोड़ा लोकसभा सीट से भाजपा अजय टम्टा 174689 वोटों से आगे चल रहे है। अल्मोड़ा सीट पर भाजपा प्रत्याशी अजय टमटा 330003 और कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप टमटा 155314 वोट पर बने हुए हैं।