उत्तराखंड देहरादूनvibha pandey basketball player no more

उत्तराखंड की होनहार खिलाड़ी का निधन, खेल जगत ने नम आंखों से दी विदाई

नेशनल बास्केटबॉल प्लेयर विभा पांडे का अस्थमा की बीमारी के चलते निधन हो गया, उन्होंने मैक्स अस्पताल में अंतिम सांस ली..

उत्तराखंड: vibha pandey basketball player no more
Image: vibha pandey basketball player no more (Source: Social Media)

देहरादून: एक दुखद खबर देहरादून से आ रही है, जहां उत्तराखंड की व्हीलचेयर बास्केटबॉल महिला टीम की खिलाड़ी विभा पांडे का अचानक निधन हो गया। विभा की मौत से हर कोई स्तब्ध है, खासतौर पर वो दिव्यांग खिलाड़ी जिनके लिए विभा पांडे रोल मॉडल थीं, वो अब तक यकीन नहीं कर पा रहे कि विभा अब उनके बीच नहीं रहीं। दिव्यांग लोगों की जिंदगी पहले ही बेहद संघर्षों और चुनौतियों से भरी होती है, लेकिन विभा अपनी खूबसूरत मुस्कान से हर चुनौती पर जीत हासिल कर रहीं थीं। हाल ही में विभा पांडे का चयन राष्ट्रीय व्हीलचेयर बॉस्केटबॉल प्रतियोगिता के लिए हुआ था, वो उत्तराखंड की टीम का अहम हिस्सा थीं। इस प्रतियोगिता का आयोजन पंजाब के मोहाली में 24 से 29 जून के बीच होना है। परिवार के सदस्य बेहद खुश थे, आखिरकार उनकी बेटी उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करने वाली थी, लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था। दरअसल विभा को अस्थमा की शिकायत थी, और इसी बीमारी ने इस प्रतिभाशाली खिलाड़ी को हमसे छीन लिया।

ये भी पढ़ें:

यह भी पढें - उत्तराखंड: जहर खाने से फौजी की पत्नी की मौत ...5 महीने पहले ही हुई थी शादी
विभा देहरादून के कौलागढ़ की रहने वाली थीं। उनका मैक्स हॉस्पिटल में अस्थमा का इलाज चल रहा था, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। आपको बता दें कि डिसेबल स्पोर्टिंग सोसाइटी ने हाल ही में प्रदेश की महिला और पुरुष टीम का गठन किया था। इसके लिए दो दिन का ट्रेनिंग कैंप लगाया गया था, जिसमें विभा पांडे ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया था। अपने खेल के दम पर वो प्रदेश की व्हीलचेयर बास्केटबॉल महिला टीम का हिस्सा बन गईं थीं, लेकिन उनका शानदार खेल पूरा देश देख पाता इससे पहले ही क्रूर नियति ने इस प्रतिभाशाली प्लेयर को हमसे छीन लिया। पता चला है कि विभा को पिछले कई सालों से अस्थमा की शिकायत थी। उनके निधन से परिजन सदमे में हैं। दिव्यांग खिलाड़ियों ने भी विभा के निधन पर शोक जताया है।