उत्तराखंड rishikesh dr ravi shankar will play for one crore in kaun banega carorpati

अच्छी खबर: ऋषिकेश एम्स के डॉक्टर आज केबीसी में 1 करोड़ के लिए खेलेंगे

उत्तराखंड के ऋषिकेश में एम्स के एक डॉक्टर आज कौन बनेगा करोड़पति में 1 करोड़ के सवाल का जवाब देंगे। वो 50 लाख के सवाल का सही जवाब दे चुके हैं।

ऋषिकेश एम्स: rishikesh dr ravi shankar will play for one crore in kaun banega carorpati
Image: rishikesh dr ravi shankar will play for one crore in kaun banega carorpati (Source: Social Media)

: अगर आप कौन बनेगा करोड़पति देखते हैं, तो आज आपके लिए खास दिन है। दरअसल आज एक शख्स एक सवाल का सही जवाब देकर करोड़पति बन सकता है। उत्तराखंड के गर्व की बात ये है कि वो शख्स ऋषिकेश के एम्स में डॉक्टर है। जी हां हम बात कर रहे हैं ऋषिकेश एम्स के डॉक्टर रविशंकर की। डॉक्टर रविशंकर अब तक 50 लाख के सवाल का सही जवाब दे चुके हैं और उनके सामने अगला पड़ाव 1 करोड़ रुपये के सवाल का है। वो आज एक करोड़ के लिए खेंलेगे। डॉ. रविशंकर ने इस बारे में मीडिया से बातचीत की और बताया कि सदी के महानायक के साथ बैठना उनके लिए एक बड़ी उपलब्धि है। आपको बता दें कि डॉक्टर रविशंकर एम्स के माइक्रोबायोलॉजी डिपार्टमेंट में एमडी का कोर्स कर रहे हैं। इस कोर्स में अभी उनका एक साल बाकी है। रविशंकर बताते हैं कि वो 3 सितंबर 2018 से लगातार कौन बनेगा करोड़पति शो देख रहे थे।

ये भी पढ़ें:

यह भी पढें - नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में उत्तराखंड के बच्चों का जलवा, दो गोल्ड समेत 4 मेडल जीते
यह भी पढें - Video: देवभूमि की खूबसूरत बेटी का दिलकश अंदाज, अब तक 45 लाख लोगों ने देखा ये गीत
जब उन्होंने 40 एपिसोड देखे तो इसके बाद उन्होंने इस शो में प्रतिभाग करने के लिए ऑनलाइन अपना नाम दर्ज किया। इसके बाद उन्हें कौन बनेगा करोड़पति से फोन आया कि उन्हें ऑडिशन में हिस्सा लेना है। इसके बाद वो ऑडिशन के लिए गए तो देखा कि करीब 400 लोग ऑडिशन में प्रतिभाग के लिए आए थे। 400 में से 10 सदस्यों को ही चुना जाना था। डॉक्टर रविशंकर बताते हैं वो खुशनसीब रहे कि उन 10 सदस्यों में उनका भी नॉमिनेशन हुआ। अमिताभ बच्चन का दसवां सवाल खेलने के बाद उन्हें अगले एपिसोड में एंट्री मिली। अब वो इस शो में दिखेंगे। डॉ. रविशंकर के मुताबिक वो 2015 में चिकित्सा अधिकारी के तौर पर अंटार्टिका गए थे। उस दौरान वो रिसर्च कर रहे थे। वहां उन्होंने माइनस 20 डिग्री तापमान में जो अनुभव हासिल किए, वो उनकी जिंदगी के लिए बड़ा सबक बने। अब डॉक्टर रविशंकर फिर से तैयार हैं और केबीसी में 1 करोड़ के लिए खेलने के लिए तैयार हैं।