: देहरादून नगर निगम के चुनाव किस तरह से महत्वपूर्ण थे, इसका अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि यहां 6 बड़ी पार्टियों ने अपने उम्मीदवारों को उतारा था। बाकी निर्दलीय उम्मीदवार तो बड़ी संख्या में यहां से उतरे थे। लेकिन सुनील उनियाल गामा पर जनता ने भरोसा जताया और उन्हें बंपर जीत दिलाई। सुनील उनियाल गामा के खाते में कुल मिलाकर 162516 वोट पड़े, जो कि विरोधियों से काफी आगे है।
बीजेपी के गामा और कांग्रेस के दिनेश अग्रवाल के बीच जीत का फासला 35632 वोटों का रहा। हम आपको बता रहे हैं कि देहरादून नगर निगम में किस पार्टी के उम्मीदवार को कितने वोट पड़े हैं। देखिए
ये भी पढ़ें:

कुल मिलाकर कहें तो इस बार देहरादून ने सुनील उनियाल गामा पर भरोसा जताया है। ऐसे में उनके लिए आगे काफी चुनौतियां भी हैं। देहरादून को ट्रैफिक, कूड़े की समस्या से निजात दिलाना उनके लिए बड़ी चुनौती है।
खास बात ये है कि इस बार नगर निगम चुनावों में दम दिखा रही आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा। आम आदमी पार्टी ने रजनी रावत पर दांव खेला था लेकिन रजनी रावत को पिछली दो बार के इलेक्शन से भी कम वोट मिले हैं। पिछली बार नगर निगम चुनावों में रजनी रावत दूसरे नंबर पर रही थीं लेकिन इस बार वो और भी कम वोटों के साथ तीसरे नंबर पर रही हैं।
कुल मिलाकर कहें तो देहरादून नगर निगम में बीजेपी की साख कायम रही।