उत्तराखंड देहरादूनBjp leading in uttarakhand local body election

उत्तराखंड निकाय चुनाव: बड़ी जीत की ओर BJP, कांग्रेस को निर्दलीयों ने पीछे छोड़ा..देखिए

क्या इस बार उत्तराखंड में निकाय चुनाव एक अलग ही कहानी लिखने जा रहा है? इस वक्त बीजेपी के खेमे में खुशी का माहौल हो सकता है।

उत्तराखंड न्यूज: Bjp leading in uttarakhand local body election
Image: Bjp leading in uttarakhand local body election (Source: Social Media)

देहरादून: uttarakhand nikay chunav results 2018
उत्तराखंड में निकाय चुनाव के रिजल्ट इस बार एक अलग ही कहानी लिखने जा रहे हैं। अब तक लगभग तस्वीर साफ होती दिख रही है और बीजेपी लीडिंग पार्टी साबित हो रही है। अब तक के नतीजे इस बात की कहानी बयां कर रहे हैं। सबसे पहले आपको भारतीय जनता पार्टी के आंकड़ों से वाकिफ करवा देते हैं।
बीजेपी अब तक 13 सीटों पर जीत हासिल कर चुकी है, जबकि 11 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।
कांग्रेस ने बीच में बढ़त बनाई लेकिन उतनी ही बुरी तरीके से पीछे लौट आई है। इस वक्त कांग्रेस 6 सीटों पर जीत हासिल कर चुकी है और 8 सीटों पर लीड कर रही है।
आम आदमी पार्टी ने उत्तराखंड निकाय चुनावों में पहली बार कदम रखा और उसे निराशा मिल सकती है।

ये भी पढ़ें:

देहरादून नगर निगम में ही इस वक्त आम आदमी पार्टी का बुरा हाल है। देहरादून नगर निगम से सुनील उनियाल गामा आगे चल रहे हैं। कांग्रेस के दिनेश अग्रवाल इस सीट से दूसरे नंबर पर चल रहे हैं।
अब बात निर्दलीयों की करते हैं। एक बार फिर से निर्दलीय किसी भी पार्टी के लिए जीत और हार की धुरी साबित हो सकते हैं। निर्दलीयों के खाते में अब तक 10 जीत दर्ज हुई हैं, जबकि 8 सीटों पर निर्दलीय लीड कर रहे हैं।
बहुजन समाज पार्टी के लिए भी ये चुनाव बेहद निराशाजनक साबित हो सकता है। अब तक किसी भी सीट पर ये पार्टी जीत हासिल नहीं कर पाई
अब तक की तस्वीर कहती है कि उत्तराखंड निकाय चुनावों में भारतीय जनता पार्टी सबसे बड़ी पार्टी साबित हो रही हैं। फिलहाल पूरे रिजल्ट आने में अभी काफी वक्त है, इसलिए लगातार हम आगपको नतीजों से अपडेट करवाते रहेंगे।