चमोली: जनपद चमोली के सेमी गांव में ₹10 हजार के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में मजदूर सुमित कुमार की बांस के डंडे से हमला कर हत्या कर दी गई। कर्णप्रयाग पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर आरोपी सुनील कुमार को गिरफ्तार कर लिया।
Labourer Killed Over Money Dispute in Chamoli
जानकारी के अनुसार, उत्तराखंड के चमोली जिले के सेमी गांव में 15 अक्टूबर की शाम को मजदूर सुनील कुमार (28), निवासी गोतेंडा, मजदूर सुमित (28), निवासी बिजनौर, उत्तर प्रदेश, के बीच रेत ढुलान की रकम को लेकर कहासुनी हुई थी। महज ₹10 हजार के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में सुनील कुमार ने सुमित कुमार पर बांस के डंडे से हमला किया गया। गंभीर रूप से घायल सुमित को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही कर्णप्रयाग पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। आगे पढ़िए..
ये भी पढ़ें:
24 घंटे के भीतर आरोपी सुनील कुमार गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक चमोली के निर्देश पर मामले के खुलासे के लिए पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी सुनील कुमार (28), निवासी थराली, को पोखरी रोड के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी की निशानदेही पर घटनास्थल के पास से वारदात में इस्तेमाल किए जाने वाले दो बांस के डंडे भी बरामद किए गए हैं।
BNS की धारा 103(1) के तहत मुकदमा दर्ज
पुलिस ने मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) के तहत मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जिला कारागार पुरसाड़ी भेज दिया गया। पुलिस की त्वरित कार्रवाई के चलते घटना के 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।