उत्तराखंड चमोलीYouth from Bijnor Dies After Clash in Chamoli

कर्णप्रयाग में खच्चर संचालकों के बीच खूनी संघर्ष, बिजनौर के युवक की मौत

चमोली जिले के कर्णप्रयाग क्षेत्र के सेमी गांव में घोड़े-खच्चर संचालन को लेकर हुए विवाद में बिजनौर निवासी 27 वर्षीय युवक सुमित की मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है और फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।

Chamoli Crime News: Youth from Bijnor Dies After Clash in Chamoli
Image: Youth from Bijnor Dies After Clash in Chamoli (Source: Social Media)

चमोली: उत्तराखंड के चमोली जिले में मामूली विवाद के बाद हिंसक झड़प का मामला सामने आया है। कर्णप्रयाग थाना क्षेत्र के सेमी गांव में घोड़े-खच्चरों का संचालन करने वाले दो लोगों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया, जिसमें उत्तर प्रदेश के बिजनौर निवासी 27 वर्षीय सुमित गंभीर रूप से घायल हो गया।

Youth from Bijnor Dies After Clash in Chamoli

जानकारी के अनुसार घटना बृहस्पतिवार रात की बताई जा रही है। झड़प के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही कर्णप्रयाग चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने रेस्क्यू अभियान चलाकर घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। आगे पढ़िए..

ये भी पढ़ें:

विवाद की असली वजह का अभी खुलासा नहीं

प्रारंभिक जांच में विवाद की सटीक वजह सामने नहीं आई है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि किन परिस्थितियों में दोनों के बीच विवाद हुआ और मामला हिंसक संघर्ष तक कैसे पहुंचा। पुलिस के अनुसार, घटना के पीछे के वास्तविक कारणों का खुलासा जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा।

फरार आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

घटना के बाद से आरोपी के फरार होने की जानकारी सामने आई है। पुलिस उसकी तलाश में दबिश दे रही है और मामले से जुड़े तथ्यों की जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है। मामले में विस्तृत जानकारी जांच आगे बढ़ने के बाद सामने आने की उम्मीद है।