उत्तराखंड ऋषिकेशSinghtali Motor Bridge Bhoomi Pujan on October 12

ऋषिकेश: सिंगटाली झूलापुल से ढांगूगढ़ तक बनेगी डबल लेन सड़क, 12 अक्टूबर को मोटरपुल का भूमि पूजन

गंगा नदी पर करीब 58 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे सिंगटाली मोटरपुल का भूमि पूजन 12 अक्टूबर को पौड़ी जिले की ओर सिंगटाली में होगा। कार्यक्रम में द्वारीखाल और यमकेश्वर क्षेत्र के 500 से अधिक लोगों के शामिल होने की उम्मीद है।

Singhtali Motor Bridge: Singhtali Motor Bridge Bhoomi Pujan on October 12
Image: Singhtali Motor Bridge Bhoomi Pujan on October 12 (Source: Social Media)

ऋषिकेश: ऋषिकेश क्षेत्र में गंगा नदी पर बनने वाले सिंगटाली मोटरपुल के भूमि पूजन की तैयारियां तेज हो गई हैं। 12 अक्टूबर को पौड़ी जिले की ओर सिंगटाली में भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। लोक निर्माण विभाग (लोनिवि), श्रीनगर गढ़वाल की टीम कार्यक्रम की तैयारियों में जुटी है।

Singhtali Motor Bridge Bhoomi Pujan on October 12

सिंगटाली मोटरपुल का निर्माण करीब 58 करोड़ रुपये की लागत से किया जा रहा है। प्रस्तावित पुल 150 मीटर लंबा आर्च मोटरपुल होगा। परियोजना का निर्माण कार्य 4 जून 2026 से शुरू हो चुका है और इसे 31 अक्टूबर 2028 तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

2.270 किलोमीटर लंबी एप्रोच रोड भी बनेगी

सिंगटाली मोटरपुल परियोजना के तहत पौड़ी जिले की ओर सिंगटाली झूलापुल से ढांगूगढ़ तक करीब 2.270 किलोमीटर लंबी डबल लेन एप्रोच रोड का निर्माण भी किया जाएगा। आगे पढ़िए..

ये भी पढ़ें:

इस सड़क पर लगभग 95.58 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। पुल और एप्रोच रोड का निर्माण क्षेत्र में सड़क संपर्क को बेहतर बनाने की परियोजना का हिस्सा है।

ढोल-दमाऊं और मशकबीन के साथ पहुंचेंगे ग्रामीण

सिंगटाली मोटरपुल संघर्ष समिति के अध्यक्ष उदय सिंह नेगी ने भूमि पूजन को क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक दिन बताया। उन्होंने कहा कि द्वारीखाल और यमकेश्वर विकासखंड के कई गांवों के ग्राम प्रधानों को कार्यक्रम की सूचना दी जा चुकी है। ग्राम प्रधान ढोल-दमाऊं और मशकबीन के साथ कार्यक्रम में पहुंचेंगे। सितंबर में भूमि पूजन प्रस्तावित था, लेकिन पंचक और उसके बाद पितृ पक्ष के चलते कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया था। अब 12 अक्टूबर को आयोजन की तैयारी की जा रही है।
लोनिवि श्रीनगर गढ़वाल के अधिशासी अभियंता किशोर कुमार के अनुसार, भूमि पूजन कार्यक्रम की तैयारियां की जा रही हैं। इस अवसर पर सैकड़ों लोगों के पहुंचने की उम्मीद है।