उत्तराखंड देहरादूनFight Breaks Out at Doon Hospital Emergency in Dehradun

देहरादून: दून अस्पताल की इमरजेंसी में बवाल, दो पक्षों में मारपीट; लहराए धारदार हथियार

दून अस्पताल की इमरजेंसी में शुक्रवार सुबह मेडिकल परीक्षण के दौरान दो पक्षों के बीच मारपीट और हंगामा हो गया। इस दौरान धारदार हथियार लहराए जाने की बात सामने आई, जिससे मरीजों और तीमारदारों में दहशत फैल गई।

Doon Hospital News: Fight Breaks Out at Doon Hospital Emergency in Dehradun
Image: Fight Breaks Out at Doon Hospital Emergency in Dehradun (Source: Social Media)

देहरादून: राजकीय दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल की इमरजेंसी में शुक्रवार सुबह उस समय अफरातफरी मच गई, जब मेडिकल परीक्षण के दौरान दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हंगामे के दौरान धारदार हथियार भी लहराए गए। इमरजेंसी जैसे संवेदनशील स्थान पर हुई इस घटना से वहां मौजूद मरीजों और उनके परिजनों में दहशत का माहौल बन गया।

Fight Breaks Out at Doon Hospital Emergency in Dehradun

जानकारी के मुताबिक, देहरादून के राजकीय दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल की इमरजेंसी में शुक्रवार सुबह दोनों पक्षों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। इसके बाद विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के लोग आपस में भिड़ गए। मारपीट के बीच धारदार हथियार लहराए जाने की बात सामने आने के बाद अस्पताल परिसर में तनाव की स्थिति बन गई। घटना के दौरान मरीजों और तीमारदारों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता बढ़ गई। आगे पढ़िए..

ये भी पढ़ें:

मरीजों की सुरक्षा के लिए बंद करना पड़ा इमरजेंसी गेट

हंगामे और संभावित खतरे को देखते हुए इमरजेंसी का मुख्य गेट कुछ देर के लिए बंद करना पड़ा। इससे अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचे मरीजों और उनके तीमारदारों को परेशानी का सामना करना पड़ा। अस्पताल की इमरजेंसी में इस तरह की घटना ने सुरक्षा इंतजामों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। इमरजेंसी में मरीजों को तत्काल उपचार की जरूरत होती है, ऐसे में मारपीट और हंगामे से उपचार व्यवस्था भी प्रभावित हो सकती है।

अस्पताल प्रशासन ने लिया घटना का संज्ञान

दून अस्पताल में विवाद और हंगामे की घटनाएं पहले भी सामने आती रही हैं। ताजा मामले ने अस्पताल परिसर में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की जरूरत को फिर उजागर किया है। फिलहाल घटना में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है। अस्पताल प्रशासन ने मामले का संज्ञान लिया है और पुलिस को शिकायत देने की बात कही है। घटना को लेकर आगे की कार्रवाई की जानकारी अभी सामने नहीं आई है।