उत्तराखंड देहरादूनTyuni Road Accident One Dead Two Injured

देहरादून: त्यूणी में 300 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत और दो घायल

देहरादून: त्यूणी में चकराता मोटर मार्ग पर एक कार करीब 300 मीटर गहरी खाई में गिर गई, जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए।

Tyuni road accident: Tyuni Road Accident One Dead Two Injured
Image: Tyuni Road Accident One Dead Two Injured (Source: Social Media)

देहरादून: जनपद देहरादून के त्यूणी तहसील क्षेत्र में चिल्लाड़ के पास एक फोर्ड फ्रीस्टाइल कार करीब 300 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में 39 वर्षीय दुर्गेश चौधरी की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हुए हैं। सूचना मिलने के बाद पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने दुर्गम खाई में रेस्क्यू अभियान चलाकर शव और दोनों घायलों को बाहर निकाला।

Tyuni Road Accident: One Dead, Two Injured

जानकारी के अनुसार, दुर्घटना त्यूणी क्षेत्र के चिल्लाड़ नामक स्थान के पास हुई। फोर्ड फ्रीस्टाइल कार संख्या UP37P6641 चकराता मोटर मार्ग से करीब 300 मीटर नीचे गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के समय कार में चालक समेत कुल तीन लोग सवार थे। वाहन के खाई में गिरने के बाद एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल होकर वाहन के पास फंस गए।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और SDRF

दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद थाना त्यूणी पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। खाई बेहद गहरी और दुर्गम होने के कारण रेस्क्यू टीम को काफी मशक्कत करनी पड़ी। एसडीआरएफ जवानों ने सावधानीपूर्वक खाई में उतरकर वाहन के पास पहुंचे और वहां फंसे दोनों घायलों को बाहर निकाला। मृतक का शव भी खाई से निकालकर पुलिस के सुपुर्द किया गया। आगे पढ़िए..

ये भी पढ़ें:

दोनों घायलों को अस्पताल भेजा गया

रेस्क्यू अभियान पूरा होने के बाद दोनों घायलों को उपचार के लिए सीएचसी त्यूणी भेजा गया। घायलों की पहचान सुनील मंडल (27) निवासी महावीर एन्क्लेव, दिल्ली और ऋषभ निवासी देहरादून के रूप में हुई है। पुलिस की ओर से हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

मृतक हापुड़ का रहने वाला था

हादसे में जान गंवाने वाले व्यक्ति की पहचान दुर्गेश चौधरी (39) के रूप में हुई है। वह उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के फतापुर का रहने वाला बताया गया है। एसडीआरएफ के कांस्टेबल नवीन सिंह के अनुसार, टीम को सूचना मिली थी कि चिल्लाड़ के पास एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में गिर गया है। मौके पर पहुंचने पर वाहन करीब 300 मीटर नीचे मिला, जिसमें तीन लोग सवार थे।

पुलिस ने शव आवश्यक कार्रवाई के लिए सौंपा

एसडीआरएफ ने रेस्क्यू के बाद मृतक का शव आवश्यक कार्रवाई के लिए जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया। वहीं, दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। थाना प्रभारी त्यूणी कुलदीप शाह के अनुसार, चिल्लाड़ राजस्व पुलिस क्षेत्र में फोर्ड फ्रीस्टाइल कार सड़क से करीब 300 मीटर गहरी खाई में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हुई है। हादसे से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच की जा रही है।