उत्तराखंड देहरादूनAbhinav Deshwal and Ankita Dhyani to Receive Uttarakhand Khel Ratna Award

उत्तराखंड: अभिनव देशवाल और अंकिता ध्यानी को मिलेगा खेल रत्न, 29 अगस्त को होगा सम्मान

Uttarakhand Sports Awards 2026: अभिनव देशवाल और अंकिता ध्यानी को देवभूमि उत्तराखंड खेल रत्न पुरस्कार मिलेगा। 29 अगस्त राष्ट्रीय खेल दिवस पर खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा।

Uttarakhand Sports Awards: Abhinav Deshwal and Ankita Dhyani to Receive Uttarakhand Khel Ratna Award
Image: Abhinav Deshwal and Ankita Dhyani to Receive Uttarakhand Khel Ratna Award (Source: Social Media)

देहरादून: उत्तराखंड के खेल जगत के लिए बड़ी खबर सामने आई है। खेल विभाग ने राज्य के प्रतिष्ठित खेल पुरस्कारों की घोषणा कर दी है। युवा निशानेबाज अभिनव देशवाल और लंबी व मध्यम दूरी की भारतीय धावक अंकिता ध्यानी को देवभूमि उत्तराखंड खेल रत्न पुरस्कार दिया जाएगा।

Abhinav Deshwal & Ankita Dhyani to Receive Uttarakhand Khel Ratna Award

अभिनव देशवाल को वर्ष 2025 और अंकिता ध्यानी को वर्ष 2024-25 के शानदार प्रदर्शन के लिए यह सम्मान मिलेगा। दोनों खिलाड़ियों को 29 अगस्त, राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह में सम्मानित किया जाएगा।

इन खिलाड़ियों को मिलेगा हिमालय रत्न खेल पुरस्कार

शासन की ओर से जारी आदेश के अनुसार, वर्ष 2025-26 के लिए चार खिलाड़ियों को हिमालय रत्न खेल पुरस्कार दिया जाएगा।

इनमें शामिल हैं:

ममता खाती :- मॉर्डन पेंटाथलॉन, बागेश्वर
सक्षम प्रताप सिंह :- काशीपुर, ऊधमसिंह नगर
शौर्य सैनी :- पैरा निशानेबाजी, रुड़की, हरिद्वार
खुशी चंद्र :- बॉक्सिंग, पिथौरागढ़
इन खिलाड़ियों को अपने-अपने खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया जाएगा।

कोचों को भी मिलेगा द्रोणाचार्य पुरस्कार

खेल विभाग ने खिलाड़ियों के साथ-साथ प्रशिक्षकों के लिए भी पुरस्कारों की घोषणा की है। मुकेश शर्मा, निवासी धर्मावाला, देहरादून को रोइंग में उत्कृष्ट प्रशिक्षण के लिए देवभूमि उत्तराखंड द्रोणाचार्य पुरस्कार दिया जाएगा। वहीं वर्ष 2024-25 के लिए पौड़ी गढ़वाल निवासी भारतीय धावक अंकिता ध्यानी और एथलेटिक्स कोच लोकेश कुमार को भी देवभूमि उत्तराखंड द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

मुकेश चंद्र बेलवाल को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड

हल्द्वानी, नैनीताल निवासी मुकेश चंद्र बेलवाल को बॉक्सिंग के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार दिया जाएगा। यह पुरस्कार खेल के क्षेत्र में लंबे समय तक उल्लेखनीय योगदान देने वाली खेल प्रतिभाओं को सम्मानित करने के उद्देश्य से दिया जाता है।

2024 के हिमालय रत्न पुरस्कार के लिए नहीं मिला आवेदन

शासन के आदेश के अनुसार, वर्ष 2024 के हिमालय रत्न खेल पुरस्कार के लिए खेल विभाग को कोई आवेदन प्राप्त नहीं हुआ था। वहीं देवभूमि उत्तराखंड खेल रत्न पुरस्कार के लिए विभाग को तीन आवेदन मिले थे। इसके अलावा देवभूमि उत्तराखंड द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए पांच आवेदन प्राप्त हुए थे।

29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस पर होगा सम्मान

सभी चयनित खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह में सम्मानित किया जाएगा। उत्तराखंड सरकार की ओर से खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए दिए जाने वाले ये पुरस्कार प्रदेश के खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों के लिए महत्वपूर्ण सम्मान माने जाते हैं।

पुरस्कारों की पूरी सूची

देवभूमि उत्तराखंड खेल रत्न :- अभिनव देशवाल, अंकिता ध्यानी
हिमालय रत्न खेल पुरस्कार ममता खाती, सक्षम प्रताप सिंह, शौर्य सैनी, खुशी चंद्र
देवभूमि उत्तराखंड द्रोणाचार्य पुरस्कार मुकेश शर्मा, अंकिता ध्यानी, लोकेश कुमार
लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार मुकेश चंद्र बेलवाल