श्रीनगर गढ़वाल: हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय ने ITEP में रिक्त सीटों को भरने के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है। विश्वविद्यालय की ओर से जारी प्रवेश परिपत्र के अनुसार पात्र अभ्यर्थी निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। अभ्यर्थियों के लिए SAMARTH पोर्टल के माध्यम से आवेदन करना अनिवार्य है।
HNBGU ITEP Admission 2026 Registration NCET 2026
ITEP की रिक्त सीटों पर BA B.Ed., BSc B.Ed.और BCom B.Ed. (Secondary) कार्यक्रमों में प्रवेश दिया जाएगा। ये कार्यक्रम विश्वविद्यालय के बिरला परिसर, श्रीनगर और SRT परिसर, बादशाही थौल, टिहरी गढ़वाल में संचालित किए जा रहे हैं। प्रवेश उपलब्ध रिक्त सीटों और विश्वविद्यालय की निर्धारित पात्रता एवं प्रवेश नियमों के आधार पर होगा।
NCET-2026 में शामिल अभ्यर्थी ही कर सकेंगे आवेदन
विश्वविद्यालय ने पात्रता को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी दी है। NTA द्वारा आयोजित NCET-2026 में शामिल अभ्यर्थी ही ITEP की इन रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए पंजीकरण कर सकेंगे। इसलिए जिन अभ्यर्थियों ने NCET-2026 परीक्षा में हिस्सा नहीं लिया है, वे इस प्रवेश प्रक्रिया के लिए पात्र नहीं होंगे।
19 अगस्त रात 11:55 बजे तक करना होगा रजिस्ट्रेशन
पंजीकरण की अंतिम तिथि 19 अगस्त 2026 है। अभ्यर्थी इस दिन रात 11:55 बजे तक SAMARTH पोर्टल पर अपना आवेदन पूरा कर सकेंगे।विश्वविद्यालय ने अभ्यर्थियों को अंतिम समय का इंतजार न करने की सलाह दी है, ताकि तकनीकी समस्या या अन्य कारणों से आवेदन छूटने की स्थिति न बने।
SAMARTH पोर्टल पर करना होगा ऑनलाइन आवेदन
पात्र अभ्यर्थियों को विश्वविद्यालय के निर्धारित SAMARTH पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन पंजीकरण करना होगा। आवेदन भरने से पहले विश्वविद्यालय की ओर से जारी दिशा-निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ने की सलाह दी गई है।
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन पोर्टल:- HNBGU NCET-SAMARTH Portal
ITEP क्या है?
चार वर्षीय Integrated Teacher Education Programme (ITEP) का उद्देश्य स्नातक शिक्षा और शिक्षक प्रशिक्षण को एकीकृत करना है। इस कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थी संबंधित विषय में स्नातक डिग्री के साथ शिक्षक शिक्षा का प्रशिक्षण भी प्राप्त करते हैं। ऐसे में यह कार्यक्रम उन विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण अवसर है जो आगे शिक्षक के रूप में करियर बनाना चाहते हैं।
अभ्यर्थी आवेदन में रखें इन बातों का ध्यान
विश्वविद्यालय ने अभ्यर्थियों से आवेदन के दौरान अपने सभी विवरण सावधानीपूर्वक भरने की अपील की है। आवेदन जमा करने से पहले नाम, शैक्षणिक जानकारी और अन्य आवश्यक विवरणों की जांच कर लेना जरूरी है।
महत्वपूर्ण तिथियां:
रजिस्ट्रेशन शुरू :- 17 अगस्त 2026
रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि :- 19 अगस्त 2026
अंतिम समय :- रात 11:55 बजे
पात्रता :- NCET-2026 में शामिल अभ्यर्थी
आवेदन माध्यम :- HNBGU NCET-SAMARTH Portal