उत्तराखंड देहरादूनDehradun Sahastradhara Selfie Accident Haryana Woman Death

देहरादून: सहस्त्रधारा में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

Dehradun Sahastradhara में सेल्फी लेते समय पैर फिसलने से हरियाणा की 28 वर्षीय महिला नेहा नदी के तेज बहाव में बह गईं। SDRF ने रेस्क्यू किया, लेकिन अस्पताल में मौत हो गई।

Sahastradhara Woman Death: Dehradun Sahastradhara Selfie Accident Haryana Woman Death
Image: Dehradun Sahastradhara Selfie Accident Haryana Woman Death (Source: Social Media)

देहरादून: राजधानी देहरादून के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सहस्त्रधारा में घूमने आई हरियाणा की एक महिला की नदी में गिरने से मौत हो गई। शनिवार को हुई इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

Dehradun Sahastradhara Selfie Accident Haryana Woman Death

जानकारी के अनुसार, करीब 28 वर्षीय नेहा आर्य नदी किनारे फोटो और सेल्फी ले रही थीं। इसी दौरान अचानक उनका पैर फिसल गया और वह नदी के तेज बहाव में जा गिरीं। महिला के नदी में गिरने की सूचना मिलते ही राजपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने SDRF टीम को भी सूचना दी। इसके बाद पुलिस, SDRF और स्थानीय लोगों ने नदी में महिला की तलाश शुरू की। काफी प्रयास के बाद महिला सहस्त्रधारा के पास नदी में मिली। रेस्क्यू टीम ने उन्हें बाहर निकाला और तत्काल 108 एंबुलेंस की मदद से कोरोनेशन अस्पताल भेजा। आगे पढ़िए..

ये भी पढ़ें:

महिला को अस्पताल पहुंचाए जाने के बाद चिकित्सकों ने जांच की, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार मृतका की पहचान नेहा आर्य, निवासी गांधी कॉलोनी, रेलवे स्टेशन के पास, कोतवाली नगर, पानीपत, हरियाणा के रूप में हुई है। उनकी उम्र करीब 28 वर्ष बताई गई है। पुलिस ने घटना की जानकारी मृतका के परिजनों को फोन के माध्यम से दे दी है। पुलिस ने पंचायतनामा भरने के बाद शव को अग्रिम कार्रवाई के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रही है।

नदी किनारे सेल्फी लेते समय बरतें सावधानी

सहस्त्रधारा समेत उत्तराखंड के कई पर्यटन स्थलों पर नदी और झरनों के किनारे पर्यटक फोटो और सेल्फी लेने पहुंचते हैं। बारिश के मौसम में नदी और जलस्रोतों का बहाव अचानक तेज हो सकता है। ऐसे में नदी के किनारे फिसलन वाले स्थानों पर जाने और सेल्फी के लिए जोखिम उठाने से बचना बेहद जरूरी है। एक छोटी सी लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है।