उत्तराखंड नैनीतालMukteshwar Nainital tempo traveller accident Faridabad tourists

उत्तराखंड: पहाड़ में घूमने आए पर्यटकों का टैंपो ट्रैवलर खाई में गिरा, दो की दर्दनाक मौत; कई घायल

नैनीताल जिले के मुक्तेश्वर घूमने आए फरीदाबाद के 21 पर्यटकों का टैंपो ट्रैवलर दुत्कानेधार के पास गहरी खाई में गिर गया। हादसे में दो की मौत, कई घायल; रेस्क्यू अभियान जारी।

Mukteshwar road accident: Mukteshwar Nainital tempo traveller accident Faridabad tourists
Image: Mukteshwar Nainital tempo traveller accident Faridabad tourists (Source: Social Media)

नैनीताल: जनपद नैनीताल के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मुक्तेश्वर से लौट रहे फरीदाबाद के पर्यटकों के साथ शुक्रवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। रामगढ़-सतबुंगा मोटर मार्ग पर दुत्कानेधार के पास 21 पर्यटकों से भरा टैंपो ट्रैवलर अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरा। हादसा इतना भीषण था कि दो लोगों की मौके पर ही मौत होने की जानकारी सामने आई है।

Mukteshwar Nainital tempo traveller accident Faridabad tourists

जानकारी के अनुसार, फरीदाबाद से 21 लोगों का दोस्तों का समूह नैनीताल के मुक्तेश्वर घूमने आया था। शुक्रवार को सभी पर्यटक टैंपो ट्रैवलर से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान दुत्कानेधार के पास वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया और देखते ही देखते गहरी खाई में जा गिरा।

खाई में रेस्क्यू ऑपरेशन, कई घायल

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। इसके बाद खाई में फंसे पर्यटकों को बाहर निकालने के लिए राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया गया। कई घायलों को रेस्क्यू कर उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) रामगढ़ भेजा गया है। बताया जा रहा है कि एक पर्यटक अभी भी टैंपो ट्रैवलर के नीचे दबा हुआ है। उसे निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान जारी है। पुलिस की टीम हादसे में मृतकों और घायलों की पहचान करने में जुटी हुई है। आगे पढ़िए..

ये भी पढ़ें:

हादसे के कारणों की जांच में जुटी पुलिस

फिलहाल टैंपो ट्रैवलर के अनियंत्रित होने की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि वाहन किस वजह से सड़क से नीचे खाई में गिरा।

नैनीताल में एक अन्य हादसे में टैक्सी चालक की मौत

इसी बीच नैनीताल में एक अन्य हादसे में बुलंदशहर निवासी 45 वर्षीय टैक्सी चालक मनोज जैन की मौत हो गई। मनोज लंबे समय से नैनीताल में रहकर टैक्सी चला रहे थे। जानकारी के मुताबिक, बुधवार देर रात वह पार्किंग की बहुमंजिला इमारत से नीचे खाई में गिर गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें बीडी पांडे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।

मुक्तेश्वर हादसा: पुलिस कर रही जांच

मुक्तेश्वर के दुत्कानेधार में हुए इस हादसे के बाद पुलिस और प्रशासन की टीमें राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हैं। मृतकों और घायलों की पूरी जानकारी जुटाई जा रही है। हादसे की परिस्थितियों और वाहन के अनियंत्रित होने के कारणों की जांच के बाद ही दुर्घटना की वास्तविक वजह सामने आ सकेगी।