उत्तराखंड देहरादून13 Women Selected for Uttarakhand s Teelu Rauteli Award 2026

तीलू रौतेली पुरस्कार 2026: उत्तराखंड की 13 महिलाओं का चयन, 8 अगस्त को CM धामी करेंगे सम्मानित

उत्तराखंड में तीलू रौतेली पुरस्कार 2026 के लिए 13 महिलाओं का चयन किया गया है। 8 अगस्त को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पुरस्कार प्रदान करेंगे। 35 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी राज्य स्तरीय सम्मान मिलेगा।

Tilu Rauteli Award 2026: 13 Women Selected for Uttarakhand s Teelu Rauteli Award 2026
Image: 13 Women Selected for Uttarakhand s Teelu Rauteli Award 2026 (Source: Social Media)

देहरादून: उत्तराखंड की वीरांगना तीलू रौतेली की जयंती के अवसर पर दिए जाने वाले प्रतिष्ठित तीलू रौतेली पुरस्कार 2026 के लिए प्रदेश की 13 महिलाओं का चयन किया गया है। पुरस्कार वितरण समारोह 8 अगस्त को संस्कृति विभाग के हरिद्वार बाईपास मार्ग स्थित सभागार में आयोजित होगा, जहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चयनित महिलाओं को सम्मानित करेंगे। इसके लिए मुख्यमंत्री की मंजूरी मिल चुकी है।

13 Women Selected for Uttarakhand's Teelu Rauteli Award 2026

इसके साथ ही राज्य स्तरीय आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पुरस्कार के लिए चयनित 35 महिलाओं को भी इसी समारोह में सम्मानित किया जाएगा।

217 आवेदनों में से चुनी गईं 13 महिलाएं

महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग के अनुसार इस वर्ष तीलू रौतेली पुरस्कार के लिए प्रदेशभर से 217 आवेदन प्राप्त हुए थे। सभी आवेदनों की समीक्षा के बाद विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली 13 महिलाओं का चयन किया गया।

जिलावार प्राप्त आवेदनों की संख्या

अल्मोड़ा – 21
बागेश्वर – 8
चमोली – 12
चंपावत – 12
देहरादून – 23
हरिद्वार – 22
नैनीताल – 29
पौड़ी गढ़वाल– 8
पिथौरागढ़ – 13
रुद्रप्रयाग – 11
टिहरी – 13
ऊधम सिंह नगर – 11
उत्तरकाशी – 24

35 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी मिलेगा सम्मान

राज्य स्तरीय आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पुरस्कार के लिए विभाग को पूरे प्रदेश से 220 आवेदन प्राप्त हुए थे। इनमें से उत्कृष्ट कार्य करने वाली 35 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का चयन किया गया है। इन्हें भी 8 अगस्त को आयोजित समारोह में सम्मानित किया जाएगा।

2006 से दिया जा रहा है तीलू रौतेली पुरस्कार

उत्तराखंड सरकार वर्ष 2006 से वीरांगना तीलू रौतेली की जयंती पर खेल, समाजसेवा, साहित्य, महिला सशक्तीकरण और अन्य क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली महिलाओं और किशोरियों को यह प्रतिष्ठित सम्मान प्रदान करती है। इस पुरस्कार का उद्देश्य महिलाओं को प्रेरित करना और समाज में उनके उत्कृष्ट कार्यों को पहचान देना है। महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग के सचिव चंद्रेश कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री की स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है और 8 अगस्त को चयनित महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा।