उधमसिंह नगर: जनपद उधम सिंह नगर में कानून व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) अजय गणपति ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। एसएसपी ने एक निरीक्षक और 17 उपनिरीक्षकों के स्थानांतरण आदेश जारी किए हैं। सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नए तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
Udham Singh Nagar Police Reshuffle: 18 Officers Transferred
जारी आदेश के अनुसार, निरीक्षक मोहन चन्द्र पाण्डेय को पुलिस अधीक्षक कार्यालय से स्थानांतरित कर प्रभारी निरीक्षक आईटीआई थाना नियुक्त किया गया है।
इन उपनिरीक्षकों को मिली नई जिम्मेदारी
विक्रम सिंह पंवार – कोतवाली बाजपुर से चौकी पेंगा प्रभारी
फक्कन कुमार – चौकी एसरा से थाना दिनेशपुर थानाध्यक्ष
वैभव कौशिक – एसओजी से चौकी एसरा प्रभारी
रवीन्द्र सिंह – थाना दिनेशपुर से एसओजी रुद्रपुर
उमेश कुमार – एसओजी से थाना पुलभट्टा
मनोज पाण्डेय – पुलिस लाइन से चौकी महतोष
विमल लटवाल – पुलिस लाइन से चौकी बगवाड़ा
गोविन्द मेहता – चौकी प्रतापपुर से चौकी गढ़ी नेगी प्रभारी
शिवांशु चौधरी – कोतवाली रुद्रपुर से बाजार चौकी जसपुर
देवेन्द्र सिंह – पुलिस लाइन से चौकी प्रतापपुर
मदन सिंह बिष्ट – पुलिस लाइन से गदरपुर
धीरज वर्मा – थाना पुलभट्टा से चौकी बरा
जसबिन्दर सिंह – पुलिस लाइन से कोतवाली बाजपुर
सुरेन्द्र रिंगवाल – चौकी बगवाड़ा से कोतवाली सितारगंज
अनवर अहमद – पुलिस लाइन से थाना नानकमत्ता
बसन्त बल्लभ भट्ट – पुलिस लाइन से थाना आईटीआई
प्रदीप मिश्रा – थाना पुलभट्टा से पुलिस अधीक्षक कार्यालय
कानून व्यवस्था मजबूत करने की कवायद
एसएसपी अजय गणपति द्वारा किए गए इस व्यापक फेरबदल को जिले में पुलिसिंग को अधिक प्रभावी बनाने और कानून व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। पुलिस मुख्यालय की ओर से सभी अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे बिना देरी किए अपने नए कार्यस्थल पर कार्यभार संभालें और जिम्मेदारियों का निर्वहन सुनिश्चित करें।