देहरादून: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने राज्य के विभिन्न विभागों में लेखाकार, सहायक लेखाकार, सहायक लेखाकार/कनिष्ठ सम्परीक्षक, कार्यालय सहायक तृतीय (लेखा) और कैशियर कम सहायक लेखाकार समेत कुल 379 समूह 'ग' पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी कर दिया है।
UKSSSC Announces 379 Government Vacancies in Uttarakhand
आयोग के अनुसार इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 26 जुलाई 2026 से शुरू होगी और इच्छुक अभ्यर्थी 15 अगस्त 2026 तक आवेदन कर सकेंगे। प्रतियोगी लिखित परीक्षा की अनंतिम तिथि 12 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है।
आवेदन के लिए जरूरी योग्यता और आयु सीमा
भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम 42 वर्ष निर्धारित की गई है।
ऑनलाइन आवेदन के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेज
हाईस्कूल का प्रमाण पत्र
आधार कार्ड (दोनों तरफ की प्रति)
आरक्षण श्रेणी/उपश्रेणी का प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
अनुभव प्रमाण पत्र (जहां आवश्यक हो)
महत्वपूर्ण तिथियां
विज्ञापन जारी: 21 जुलाई 2026
ऑनलाइन आवेदन शुरू: 26 जुलाई 2026
आवेदन की अंतिम तिथि: 15 अगस्त 2026
आवेदन में संशोधन: 18 से 20 अगस्त 2026
लिखित परीक्षा (अनंतिम): 12 अक्टूबर 2026
किन विभागों में कितने पद?
निदेशालय विभागीय लेखा, उत्तराखंड – 230 सहायक लेखाकार
उत्तराखंड पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPCL) – 75 सहायक लेखाकार
उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद – 13 सहायक लेखाकार
अल्मोड़ा कोषागार – 13 सहायक लेखाकार
नैनीताल कोषागार – 12 सहायक लेखाकार
उत्तराखंड जल संस्थान – 5 सहायक लेखाकार/कनिष्ठ सम्परीक्षक
पावर ट्रांसमिशन कॉर्पोरेशन – 5 सहायक लेखाकार एवं 5 कार्यालय सहायक (लेखा)
उधम सिंह नगर कोषागार – 5 सहायक लेखाकार
उत्तराखंड जल विद्युत निगम लिमिटेड – 2 सहायक लेखाकार और 1 कैशियर कम सहायक लेखाकार
ब्रिडकुल – 3 लेखाकार पद
रुद्रप्रयाग कोषागार – 3 सहायक लेखाकार
कोषागार, पेंशन एवं हकदारी निदेशालय – 3 सहायक लेखाकार
चंपावत कोषागार – 2 सहायक लेखाकार
बागेश्वर कोषागार – 1 सहायक लेखाकार
अभियोजन विभाग – 1 सहायक लेखाकार
कहां करें आवेदन?
इच्छुक अभ्यर्थी उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 26 जुलाई से 15 अगस्त 2026 के बीच ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।