उत्तराखंड पिथौरागढ़Landslide Blocks BRO Road to China Border in Pithoragarh

उत्तराखंड: पिथौरागढ़ के धारचूला में टूटी विशाल चट्टान, चीन सीमा सहित कुल 17 सड़कें बंद

पिथौरागढ़ के धारचूला क्षेत्र में चीन सीमा को जोड़ने वाली सोबला-ढाकर सड़क पंगबावे के पास भारी भूस्खलन से बंद हो गई। बीआरओ ने जेसीबी से मलबा हटाने का कार्य शुरू कर दिया है। जिले में लगातार बारिश के चलते 17 सड़कें बंद हैं।

Pithoragarh Landslide: Landslide Blocks BRO Road to China Border in Pithoragarh
Image: Landslide Blocks BRO Road to China Border in Pithoragarh (Source: Social Media)

पिथौरागढ़: सीमांत जनपद पिथौरागढ़ में लगातार हो रही बारिश के बीच चीन सीमा को जोड़ने वाली महत्वपूर्ण सोबला-ढाकर सड़क एक बार फिर भूस्खलन की चपेट में आ गई है। धारचूला क्षेत्र के पंगबावे नामक स्थान पर मंगलवार को अचानक पहाड़ी दरकने से भारी चट्टानें, बोल्डर और मलबा सड़क पर आ गिरा, जिससे मार्ग पूरी तरह बंद हो गया। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।

Landslide Blocks BRO Road to China Border in Pithoragarh

घटना की सूचना मिलते ही सीमा सड़क संगठन (BRO) की टीम मौके पर पहुंची और जेसीबी मशीनों की मदद से सड़क से मलबा हटाने का कार्य शुरू कर दिया। अधिकारियों का कहना है कि यदि मौसम अनुकूल रहा तो बुधवार तक सड़क को यातायात के लिए खोलने का प्रयास किया जाएगा।

लगातार बारिश से बढ़ी मुश्किलें

स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, पंगबावे क्षेत्र में पहले से ही दो स्थानों पर सड़क बंद थी। आगे पढ़िए..

ये भी पढ़ें:

मंगलवार को हुए नए भूस्खलन के बाद अब इस मार्ग पर तीन जगहों पर भारी बोल्डर और मलबा जमा हो गया है, जिससे आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई है। सुरक्षा के मद्देनजर बीआरओ ने स्थानीय वाहन चालकों और लोगों से फिलहाल इस मार्ग पर यात्रा न करने की अपील की है।

सामरिक दृष्टि से बेहद अहम है यह सड़क

सोबला-ढाकर सड़क सीधे चीन की सीमा तक पहुंचती है और सामरिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण मानी जाती है। बार-बार हो रहे भूस्खलन के कारण इस क्षेत्र का संपर्क प्रभावित हो रहा है, जिससे सुरक्षा एजेंसियों और सेना के जवानों को भी आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। मार्ग बंद होने से कई वाहन भी रास्ते में फंस गए हैं।

जिले में 17 सड़कें अब भी बंद

लगातार तीन दिनों से हो रही बारिश का असर पूरे पिथौरागढ़ जिले में देखने को मिल रहा है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी भूपेंद्र महर ने बताया कि जिले में फिलहाल 17 सड़कें बंद हैं। सभी मार्गों को जल्द से जल्द खोलने के लिए संबंधित विभागों की टीमें लगातार कार्य कर रही हैं।