उत्तराखंड हरिद्वारHaridwar Encounter Murder Accused Injured One Escapes

उत्तराखंड: बिजनौर के हत्यारों ने की महिला की बेरहम हत्या, पुलिस ने एनकाउंटर में जीशान को दबोचा.. शाहनवाज फरार

हरिद्वार में महिला हत्या मामले की जांच के दौरान पुलिस और दो संदिग्धों के बीच मुठभेड़ हुई। एक आरोपी के पैर में गोली लगी, जबकि दूसरा फरार हो गया। पुलिस का दावा है कि पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की है।

Haridwar encounter News: Haridwar  Encounter Murder Accused Injured One Escapes
Image: Haridwar Encounter Murder Accused Injured One Escapes (Source: Social Media)

हरिद्वार: नगर कोतवाली क्षेत्र में देर रात पुलिस और दो संदिग्ध बाइक सवारों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस के अनुसार, चेकिंग के दौरान संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने कथित तौर पर पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी के पैर में गोली लगी, जबकि दूसरा अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।

Haridwar Encounter: Murder Accused Injured, One Escapes

पुलिस के अनुसार, 28 जून को रोडीबेलवाला चौकी के पीछे आस्था पथ के समीप झाड़ियों में लगभग 30 वर्षीय अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ था। शव पर कई चोटों के निशान मिले थे और कपड़े भी क्षतिग्रस्त अवस्था में थे। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला की मौत दम घुटने से होने की बात सामने आई। रिपोर्ट में गर्दन और नाक की हड्डी टूटने तथा शरीर पर चोटों के निशान मिलने का भी उल्लेख किया गया। इसके बाद वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर विशेष पुलिस टीम गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई।

चेकिंग के दौरान पुलिस से हुई मुठभेड़

पुलिस के अनुसार, देर रात दूधिया बंध तिराहे पर वाहन चेकिंग के दौरान देहरादून की ओर से आ रहे दो बाइक सवारों को रुकने का संकेत दिया गया। आगे पढ़िए..

ये भी पढ़ें:

पुलिस का दावा है कि दोनों संदिग्धों ने रुकने के बजाय फायरिंग की, जिसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। इस दौरान एक आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी, जबकि दूसरा फरार हो गया।

पुलिस का दावा- पूछताछ में हत्या की बात स्वीकार

घायल आरोपी की पहचान जीशान निवासी नहटौर, जिला बिजनौर (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने अपने साथी शाहनवाज के साथ महिला की हत्या कर शव को हरिद्वार में झाड़ियों के पास फेंकने की बात स्वीकार की है। हालांकि, इन दावों की पुष्टि आगे की जांच और न्यायिक प्रक्रिया के दौरान होगी।

फरार आरोपी की तलाश जारी

पुलिस ने फरार आरोपी की पहचान कर ली है और उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है। साथ ही, पुलिस मृत महिला की पहचान कराने के प्रयास भी जारी रखे हुए है ताकि मामले के सभी पहलुओं का खुलासा किया जा सके।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले की विस्तृत जांच जारी है। घटनास्थल से जुटाए गए साक्ष्यों, फॉरेंसिक रिपोर्ट और अन्य तकनीकी तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।