उत्तराखंड देहरादूनThree Arrested in Dehradun Firing Case

देहरादून फायरिंग केस का खुलासा: शादी में हुई पुरानी रंजिश बनी गोलीकांड की वजह, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून के रायपुर स्थित रिंग रोड शराब ठेके के बाहर हुई फायरिंग मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया कि बिजनौर की एक शादी में शुरू हुई पुरानी रंजिश के चलते गोलीबारी हुई थी।

Dehradun Firing Case: Three Arrested in Dehradun Firing Case
Image: Three Arrested in Dehradun Firing Case (Source: Social Media)

देहरादून: रायपुर क्षेत्र स्थित रिंग रोड शराब ठेके के बाहर हुई फायरिंग की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, गोलीबारी के पीछे पुरानी रंजिश मुख्य वजह थी। मामले के मुख्य आरोपी अक्षय प्रधान और उसके अन्य साथियों की तलाश के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

Three Arrested in Dehradun Firing Case

पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार रात हुई फायरिंग में नवीन राणा के कंधे और वहां से गुजर रहे कमेंद्र शर्मा के पैर में गोली लगी थी। दोनों घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है। घटना के बाद रायपुर थाने में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। घटना के बाद पुलिस टीमों ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। साथ ही प्रत्यक्षदर्शियों और घायलों से पूछताछ के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई। इसके बाद पुलिस ने थानो रोड के सोढ़ा सरोली क्षेत्र से अरुण कुमार उर्फ छोटू, सन्नी कुमार और आदर्श सिंह को गिरफ्तार कर लिया।

शादी समारोह में शुरू हुई थी दुश्मनी

पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि मुख्य आरोपी अक्षय प्रधान और घायल कमेंद्र शर्मा के बीच बिजनौर में आयोजित एक शादी समारोह के दौरान विवाद हुआ था। उसी घटना के बाद दोनों पक्षों के बीच रंजिश चल रही थी। पुलिस के अनुसार, इसी पुराने विवाद के चलते छह नंबर पुलिया के पास दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। कहासुनी बढ़ने पर फायरिंग हुई, जिसमें कमेंद्र शर्मा के अलावा पास में मौजूद नवीन राणा भी गोली लगने से घायल हो गए।

मुख्य आरोपी की तलाश जारी

पुलिस का कहना है कि मामले के मुख्य आरोपी अक्षय प्रधान सहित अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा किया गया है।