उत्तराखंड देहरादूनNHAI Takes Action After Delhi-Dehradun Expressway Road Cave-In

देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेसवे पहली बरसात में ही धंसा, टीम लीडर और प्रोजेक्ट मैनेजर सस्पेंड

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने के मामले में NHAI ने बड़ी कार्रवाई की है। टीम लीडर और प्रोजेक्ट मैनेजर को सस्पेंड किया गया है, जबकि CPC कंपनी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

Delhi Dehradun Expressway News: NHAI Takes Action After Delhi-Dehradun Expressway Road Cave-In
Image: NHAI Takes Action After Delhi-Dehradun Expressway Road Cave-In (Source: Social Media)

देहरादून: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर हाल ही में सड़क धंसने की घटना के बाद भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने बड़ा कदम उठाया है। प्राधिकरण ने मामले में लापरवाही पाए जाने पर टीम लीडर और प्रोजेक्ट मैनेजर को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। इसके अलावा निर्माण कार्य से जुड़ी चैतन्या प्रोजेक्ट्स कंसल्टेंसी (CPC) प्राइवेट लिमिटेड को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए तीन दिनों के भीतर जवाब दाखिल करने के निर्देश दिए गए हैं।

NHAI Takes Action After Delhi-Dehradun Expressway Road Cave-In

जानकारी के अनुसार गुरुवार को मेरठ-करनाल हाईवे पर स्थित खेड़ा मस्तान गांव के पास लगातार बारिश के कारण दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का एक हिस्सा बीच से धंस गया था। इसी दौरान वहां से गुजर रही एक कार गड्ढे में फंस गई और क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद कार सवार ने सड़क पर बने गहरे गड्ढों का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा किया और एक्स (X) के माध्यम से NHAI अधिकारियों से शिकायत भी की।

वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आया NHAI

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद मामला तेजी से चर्चा में आया। इसके बाद NHAI की टीम मौके पर पहुंची और तत्काल सड़क की मरम्मत कराकर गड्ढों को भरवाया गया। आगे पढ़िए..

ये भी पढ़ें:

प्राधिकरण ने मामले की जांच के बाद जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए टीम लीडर कुलदीप राजदान और ठेकेदार के प्रोजेक्ट मैनेजर नागेंद्र पाल सिंह को निलंबित कर दिया।

मरम्मत कार्य पूरा, यातायात फिर हुआ सुचारू

NHAI के अनुसार एक्सप्रेसवे के क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत पूरी कर ली गई है और अब वहां यातायात सामान्य रूप से संचालित हो रहा है। हालांकि, जल निकासी के लिए बनाई गई नाली की मरम्मत का कार्य अभी जारी है। फिलहाल जलभराव से बचाव के लिए अस्थायी नाली बनाकर पानी की निकासी सुनिश्चित की गई है।

NHAI ने दिए सख्त कार्रवाई के संकेत

NHAI के प्रोजेक्ट डायरेक्टर नरेंद्र सिंह ने बताया कि सड़क धंसने के मामले में संबंधित अधिकारियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की गई है। साथ ही निर्माण कंपनी से स्पष्टीकरण मांगा गया है। उन्होंने कहा कि जांच रिपोर्ट के आधार पर आवश्यकता पड़ने पर आगे भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।