ऋषिकेश: रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को देखते हुए योगनगरी ऋषिकेश और उदयपुर सिटी के बीच चलने वाली स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन की संचालन अवधि 29 जुलाई 2026 तक बढ़ा दी है। अब यह ट्रेन जुलाई माह में दोनों दिशाओं में चार-चार अतिरिक्त फेरे लगाएगी।
Rishikesh–Udaipur Special Train Extended Till July 29 2026
रेलवे ने उत्तराखंड और राजस्थान के यात्रियों को बड़ी राहत देते हुए योगनगरी ऋषिकेश और उदयपुर सिटी के बीच संचालित स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन की संचालन अवधि बढ़ा दी है। पहले यह ट्रेन 30 जून तक चलनी थी, लेकिन अब इसका संचालन 29 जुलाई 2026 तक जारी रहेगा। ऋषिकेश मंडल के वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव ने बताया कि यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। आगे पढ़िए..
ये भी पढ़ें:
इन तारीखों को चलेगी स्पेशल ट्रेन
रेलवे के अनुसार, गााड़ी संख्या 09609 (उदयपुर सिटी–योगनगरी ऋषिकेश स्पेशल एक्सप्रेस) 7, 14, 21 और 28 जुलाई को प्रत्येक मंगलवार उदयपुर सिटी से योगनगरी ऋषिकेश के लिए रवाना होगी। वहीं, गााड़ी संख्या 09610 (योगनगरी ऋषिकेश–उदयपुर सिटी स्पेशल एक्सप्रेस) 8, 15, 22 और 29 जुलाई को प्रत्येक बुधवार योगनगरी ऋषिकेश से उदयपुर सिटी के लिए संचालित की जाएगी। इस प्रकार रेलवे ने दोनों दिशाओं में चार-चार अतिरिक्त फेरे संचालित करने का निर्णय लिया है, जिससे उत्तराखंड और राजस्थान के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी।
यात्रियों को मिलेगा सीधा लाभ
रेलवे के इस फैसले से उत्तराखंड और राजस्थान के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को सुविधा मिलेगी। खासकर पर्यटन, धार्मिक यात्रा और अन्य आवश्यक कार्यों के लिए यात्रा करने वालों को अतिरिक्त विकल्प उपलब्ध होंगे।