उत्तराखंड देहरादूनWorms Found in Food at Doon Medical College Mess

Doon Medical College: मेस की सब्जी में मिले कीड़े, जीरा समझकर खाते रहे MBBS छात्र.. फिर हुई उल्टियां

Doon Medical College: राजकीय दून मेडिकल कॉलेज की मेस में एमबीबीएस छात्रों को कीड़ों वाली सब्जी परोस दी गई। करीब 20 छात्र खाना खा चुके थे, जिसके बाद छात्रों ने हंगामा किया। मामले में जांच के आदेश दिए गए हैं।

Doon Medical College mess issue: Worms Found in Food at Doon Medical College Mess
Image: Worms Found in Food at Doon Medical College Mess (Source: Social Media)

देहरादून: देहरादून स्थित दून मेडिकल कॉलेज की मेस में छात्रों को कीड़ों वाली सब्जी परोसने का गंभीर मामला सामने आया है। इस घटना के बाद मेडिकल कॉलेज में हड़कंप मच गया और छात्रों ने मेस प्रबंधन के खिलाफ जमकर नाराजगी जताई। बताया जा रहा है कि जब तक छात्रों को सब्जी में कीड़े होने की जानकारी मिलती, तब तक करीब 20 छात्र खाना खा चुके थे।

Worms Found in Food at Doon Medical College Mess

जानकारी के अनुसार, बीते बुधवार रात डिनर के समय मेस में सफेद मटर की सब्जी बनाई गई थी। मेस कर्मचारियों ने छात्रों को खाना परोसना शुरू किया और कई छात्र आराम से बैठकर खाना खाने लगे। सब्जी में बड़ी संख्या में काले रंग के कीड़े मौजूद थे, लेकिन शुरुआत में छात्रों को लगा कि यह जीरा है। इसी वजह से कई छात्रों ने बिना शक किए खाना खा लिया। कुछ देर बाद अन्य छात्रों ने जब सब्जी को ध्यान से देखा तो उन्हें उसमें कीड़े नजर आए। इसके बाद पूरे मेस में अफरा-तफरी मच गई। जिन छात्रों ने वह खाना खा लिया था, उन्हें यह पता चलते ही उल्टियां होने लगीं। हालांकि राहत की बात यह रही कि किसी छात्र की हालत गंभीर नहीं हुई। कॉलेज प्रशासन फिलहाल सभी छात्रों के स्वास्थ्य पर नजर बनाए हुए है। घटना के बाद बड़ी संख्या में छात्र मेस में इकट्ठा हो गए और मेस प्रबंधन के खिलाफ हंगामा शुरू कर दिया। आगे पढ़िए..

ये भी पढ़ें:

स्थिति बिगड़ती देख मेस संचालक ने छात्रों को शांत कराने की कोशिश की। इसके बाद दोबारा खाना तैयार कराया गया और नई सब्जी बनाकर छात्रों को परोसी गई। तब जाकर मामला कुछ शांत हुआ। मेस विवाद और खराब खाने की घटना के बाद शुक्रवार को छात्रों को मेस में खाना नहीं दिया गया। सुबह जब छात्र नाश्ता करने पहुंचे तो मेस का गेट बंद मिला। जानकारी लेने पर पता चला कि उस दिन मेस में खाना तैयार ही नहीं किया गया था। इसके बाद छात्रों को बाहर जाकर खाना खाना पड़ा, जिससे छात्रों में और अधिक नाराजगी देखने को मिली।

कॉलेज प्रशासन से नहीं हो सका संपर्क

इस मामले में कॉलेज प्रशासन का पक्ष जानने के लिए दून मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य डॉ. गीता जैन से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उनका फोन बंद मिला।
मामले को गंभीरता से लेते हुए चिकित्सा शिक्षा विभाग ने भी संज्ञान लिया है। चिकित्सा शिक्षा विभाग के निदेशक डॉ. अजय आर्य ने कहा कि मेस में इस तरह की लापरवाही छात्रों की सेहत के लिए बेहद खतरनाक साबित हो सकती है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच कराई जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

मेस व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल

इस घटना के बाद मेडिकल कॉलेज की मेस व्यवस्था और साफ-सफाई को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं। छात्रों का कहना है कि अगर समय रहते सब्जी में कीड़े नजर नहीं आते तो बड़ा स्वास्थ्य संकट खड़ा हो सकता था। अब छात्र मेस की गुणवत्ता और नियमित जांच की मांग कर रहे हैं।