उत्तराखंड टिहरी गढ़वालHelicopter makes emergency landing in Chamba-Arakot area

Badrinath Helicopter: चंबा-आराकोट क्षेत्र में हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, बड़ा हादसा टला

उत्तराखंड के चंबा-आराकोट क्षेत्र में बदरीनाथ से देहरादून जा रहे हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। हाईटेंशन लाइन के संपर्क में आने से हेलिकॉप्टर क्षतिग्रस्त हुआ, लेकिन सभी यात्री सुरक्षित हैं।

Badrinath helicopter emergency landing: Helicopter makes emergency landing in Chamba-Arakot area
Image: Helicopter makes emergency landing in Chamba-Arakot area (Source: Social Media)

टिहरी गढ़वाल: उत्तराखंड के चंबा-आराकोट क्षेत्र में रविवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब ट्रांस भारत एविएशन कंपनी के एक हेलिकॉप्टर को तकनीकी समस्या के चलते खेतों में इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। राहत की बात यह रही कि हेलिकॉप्टर में सवार पायलट सहित सभी छह यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं।

Helicopter makes emergency landing in Chamba-Arakot area

जानकारी के अनुसार, हेलिकॉप्टर बदरीनाथ धाम से देहरादून की ओर उड़ान भर रहा था। उड़ान के दौरान चंबा-आराकोट क्षेत्र के ऊपर अचानक तकनीकी दिक्कत सामने आई, जिसके बाद पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए सत्यो-सकलाना क्षेत्र के खेतों में सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग कराई। प्राथमिक जानकारी के मुताबिक, उड़ान के दौरान हेलिकॉप्टर हाईटेंशन विद्युत लाइन के संपर्क में आ गया था। इस घटना में हेलिकॉप्टर के पिछले हिस्से को नुकसान पहुंचा। हालांकि, पायलट की समझदारी और समय रहते लिए गए फैसले के कारण बड़ा हादसा टल गया। हेलिकॉप्टर में पायलट समेत कुल छह लोग सवार थे, प्रशासन और स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली क्योंकि सभी यात्री पूरी तरह सुरक्षित पाए गए। आगे पढ़िए..

ये भी पढ़ें:

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस, प्रशासन और संबंधित विभागों की टीमें मौके पर पहुंच गईं। अधिकारियों ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था संभाली और राहत कार्य शुरू किया। प्रशासन ने बताया कि सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है और किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।
उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण के सीईओ Dr Ashish Chauhan ने बताया कि मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि शुरुआती जांच में तेज हवाओं को इमरजेंसी लैंडिंग की संभावित वजह माना जा रहा है। हालांकि, तकनीकी और एविएशन एजेंसियां पूरे मामले की गहन जांच करेंगी।

अफवाहों से बचने की अपील

जनपद पुलिस ने कहा कि बदरीनाथ धाम से देहरादून जा रहे ट्रांस भारत एविएशन के हेलिकॉप्टर को चंबा-आराकोट क्षेत्र में तकनीकी समस्या और तेज हवाओं के कारण खेतों में इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। हेलिकॉप्टर हाईटेंशन लाइन के संपर्क में आने से क्षतिग्रस्त हुआ, लेकिन पायलट सहित सभी छह यात्री सुरक्षित हैं। पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि घटना से जुड़ी किसी भी अपुष्ट या भ्रामक सूचना को साझा न करें। प्रशासन ने कहा कि केवल आधिकारिक जानकारी पर ही भरोसा किया जाए।