उत्तराखंड देहरादूनFire breaks out at Dehradun Panacea Hospital

देहरादून के इस हॉस्पिटल में एसी ब्लास्ट होने से लगी आग, मरीजों में मची अफरा-तफरी

देहरादून के डोईवाला स्थित पैनेसिया हॉस्पिटल में एसी ब्लास्ट के बाद आग लग गई। घटना के बाद मरीजों को दूसरे अस्पतालों में शिफ्ट किया गया और दमकल विभाग राहत कार्य में जुटा है।

Dehradun hospital fire news: Fire breaks out at Dehradun Panacea Hospital
Image: Fire breaks out at Dehradun Panacea Hospital (Source: Social Media)

देहरादून: देहरादून के डोईवाला स्थित पैनेसिया हॉस्पिटल में अचानक आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। आग लगते ही अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और मरीजों व उनके परिजनों में डर फैल गया। मौके पर अस्पताल स्टाफ, स्थानीय लोग और प्रशासन राहत कार्य में जुट गए।

Fire breaks out at Dehradun Panacea Hospital

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक अस्पताल में लगे एसी में अचानक ब्लास्ट हुआ, जिसके बाद आग फैल गई। आग लगते ही अस्पताल के कई हिस्सों में धुआं भर गया, जिससे मरीजों को बाहर निकालने में काफी परेशानी हुई। हालांकि आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच अभी की जा रही है। घटना के बाद अस्पताल में भर्ती कई मरीजों को तुरंत सुरक्षित बाहर निकाला गया। गंभीर मरीजों को एंबुलेंस की मदद से दूसरे अस्पतालों में शिफ्ट किए जाने की जानकारी सामने आई है। अस्पताल प्रशासन मरीजों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए लगातार राहत कार्य में जुटा हुआ है। आगे पढ़िए..

ये भी पढ़ें:

आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। वहीं पुलिस और प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंचकर हालात पर नजर बनाए हुए है। अचानक आग लगने की खबर फैलते ही अस्पताल के बाहर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। मरीजों के परिजन अपने करीबियों की जानकारी लेने के लिए परेशान नजर आए। घटना के कारण पूरे क्षेत्र में कुछ समय के लिए तनाव का माहौल बना रहा।
प्रशासन के अनुसार आग लगने की घटना की विस्तृत जांच की जाएगी। अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था, इलेक्ट्रिक सिस्टम और एसी यूनिट की तकनीकी जांच भी कराई जाएगी, ताकि हादसे की सही वजह सामने आ सके।