हरिद्वार: उत्तराखंड के स्वास्थ्य मंत्री Subodh Uniyal रविवार को अचानक हरिद्वार जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण करने का फैसला लिया। मंत्री के अचानक अस्पताल पहुंचने से डॉक्टरों, स्टाफ नर्स और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया।
Haridwar Hospital Faces Minister’s Anger Over Poor Cleanliness
दरअसल, स्वास्थ्य मंत्री Subodh Uniyal स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी संभालने के बाद से लगातार अस्पतालों का औचक निरीक्षण कर रहे हैं। जहां भी कमियां मिल रही हैं, वहां संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश और चेतावनी दी जा रही है। अब हरिद्वार जिला अस्पताल में उनके औचक निरीक्षण के बाद हडकंप मच गया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में कई कमियां सामने आईं, इनमें वॉशरूम की खराब स्थिति, सफाई व्यवस्था में लापरवाही, अस्पताल परिसर में गंदगी और रखरखाव की कमी जैसी समस्याएं शामिल थीं। अस्पताल में गंदगी और खराब सफाई व्यवस्था देखकर उनका गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने अधिकारियों को फटकार लगाते हुए कहा “क्या हालत हैं आपके वॉशरूम की? सफाई करने में क्या प्रॉब्लम है? मजाक बना कर रखा है। अस्पताल कम, कूड़ाघर ज्यादा लग रहा है।” मंत्री की नाराजगी देखकर अस्पताल प्रशासन में सन्नाटा छा गया। आगे पढ़िए..
ये भी पढ़ें:
निरीक्षण के दौरान जब स्वास्थ्य मंत्री को व्यवस्थाओं को लेकर संतोषजनक जवाब नहीं मिला, तो उन्होंने अस्पताल के सीएमएस (Chief Medical Superintendent) RV Singh को जमकर फटकार लगाई। उन्होंने अस्पताल में साफ-सफाई और मरीजों की सुविधाओं को लेकर सख्त नाराजगी जताई और अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि अस्पतालों में स्वच्छता और मरीजों की सुविधाओं से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा।
निजी कार्यक्रम में आए थे हरिद्वार
जानकारी के मुताबिक, स्वास्थ्य मंत्री Subodh Uniyal हरिद्वार के वीआईपी घाट पर Rita Bahuguna Joshi के दिवंगत पति पीसी जोशी के अस्थि विसर्जन कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। इसी दौरान उन्होंने बिना किसी पूर्व सूचना के अस्पताल का निरीक्षण किया। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि राज्य के सभी सरकारी और गैरसरकारी अस्पतालों में स्वच्छता व्यवस्था बेहतर होनी चाहिए, मरीजों को सभी जरूरी सुविधाएं मिलनी चाहिए और नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अस्पतालों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।