उत्तराखंड देहरादूनWomen Empowerment Website and Shakti AI App Launched in Uttarakhand

उत्तराखंड की लाखों महिलाओं के लिए बंपर खबर, बस एक क्लिक में पाइए फायदे की जानकारियां

महिलाओं के लिए लॉन्च हुई नई ‘शक्ति AI’ ऐप और महिला सशक्तीकरण वेबसाइट अब सरकारी योजनाओं की जानकारी एक क्लिक में उपलब्ध कराएगी। कार्यक्रम में सांसद अजय भट्ट ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया।

Mahila Sashaktikaran website launch: Women Empowerment Website and Shakti AI App Launched in Uttarakhand
Image: Women Empowerment Website and Shakti AI App Launched in Uttarakhand (Source: Social Media)

देहरादून: केंद्र और राज्य सरकार की महिला केंद्रित सभी योजनाओं की जानकारी अब महिलाओं को एक ही क्लिक में आसानी से मिल सकेगी। महिलाओं को सरकारी योजनाओं का लाभ सरल तरीके से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से महिला सशक्तीकरण वेबसाइट, पत्रिका और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित ‘शक्ति AI’ ऐप तैयार किया गया है। रविवार को आयोजित कार्यक्रम में इनका विधिवत लोकार्पण किया गया। साथ ही महिलाओं को सरकारी योजनाओं का लाभ लेकर आत्मनिर्भर और सशक्त बनने के लिए प्रेरित भी किया गया।

Women Empowerment Website and ‘Shakti AI’ App Launched in Uttarakhand

छड़ायल स्थित एक बैंक्वेट हाल में आयोजित महिला सशक्तीकरण कार्यक्रम में www.mahilasashaktikaran.com वेबसाइट और महिलाओं के लिए योजनाओं व मार्गदर्शन से जुड़ी पत्रिका का विमोचन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद Ajay Bhatt ने कहा कि महिलाओं को उनकी जरूरत और परिस्थितियों के अनुसार सरकारी योजनाओं, पात्रता और आवेदन प्रक्रिया की जानकारी अब सरल भाषा में एक ही जगह उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि सही जानकारी मिलने से महिलाएं योजनाओं का अधिक लाभ उठा सकेंगी और समाज में आत्मनिर्भर बनकर आगे बढ़ेंगी।

‘शक्ति AI’ ऐप बनेगी महिलाओं की डिजिटल मददगार

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित ‘शक्ति AI’ ऐप भी लॉन्च की गई। इस ऐप का उद्देश्य महिलाओं को उनकी जरूरत के अनुसार सरकारी योजनाओं और सुविधाओं की जानकारी देना है। ऐप के माध्यम से महिलाएं विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर सकेंगी। पात्रता और आवेदन प्रक्रिया समझ सकेंगी, साथ ही मार्गदर्शन और सहायता हासिल कर सकेंगी। इस पहल को महिला सशक्तीकरण की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है। आगे पढ़िए..

ये भी पढ़ें:

भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष Rajendra Singh Bisht ने कहा कि हर महिला तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंच सके, इसी सोच को साकार करने के लिए वेबसाइट और ऐप तैयार की गई है। उन्होंने कहा कि डिजिटल माध्यमों के जरिए महिलाओं को जागरूक बनाना और उन्हें सरकारी सहायता से जोड़ना समय की जरूरत है। कार्यक्रम में स्वास्थ्य सेवा, सामाजिक सेवा, कला, संगीत, स्वयं सहायता समूहों और महिला नेतृत्व जैसे विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित भी किया गया। इस दौरान महिलाओं को समाज और देश के विकास में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका के लिए सराहा गया। कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष नवीन भट्ट और पूजा लटवाल ने किया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष Deepa Darmwal, भाजपा जिलाध्यक्ष Pratap Bisht, डॉ. कुसुम, छवि कांडपाल बोरा, रेखा नेगी, दीपा ढौंडियाल, अपूर्वा बिष्ट, गीता तिवारी, गायक Khushi Joshi, राजू नेगी, पार्षद पंकज चुफाल सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

महिला सशक्तीकरण की दिशा में अहम पहल

महिला सशक्तीकरण वेबसाइट, पत्रिका और ‘शक्ति AI’ ऐप महिलाओं को सरकारी योजनाओं से जोड़ने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है। इससे महिलाओं को एक ही प्लेटफॉर्म पर जरूरी जानकारी उपलब्ध होगी और वे सरकारी योजनाओं का अधिक प्रभावी तरीके से लाभ उठा सकेंगी।