नैनीताल: मशहूर बॉलीवुड अभिनेता Sanjay Mishra इन दिनों नैनीताल दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने उत्तराखंड और खासकर पहाड़ों के प्रति अपने गहरे लगाव को खुलकर व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि हरे-भरे पहाड़ उनका पहला प्रेम हैं और इन्हीं की खूबसूरती बार-बार उन्हें पहाड़ों की ओर खींच लाती है।
ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:
अभिनेता संजय मिश्रा ने कहा कि धरती की सुंदरता को पहाड़ और अधिक निखारते हैं। फिल्मों में पहाड़ों का हमेशा से एक खास स्थान रहा है। उनका मानना है कि कोई भी रोमांटिक फिल्म पहाड़ों के बिना पूरी नहीं हो सकती। यही वजह है कि नैनीताल, कश्मीर और अन्य पर्वतीय क्षेत्र अक्सर बॉलीवुड फिल्मों की पहली पसंद बनते हैं और पर्दे पर अपनी खूबसूरती से दर्शकों का दिल जीत लेते हैं। पहाड़ों के प्रति अपने प्रेम को जाहिर करते हुए अभिनेता ने बताया कि उन्होंने उत्तराखंड में अपना घर भी बनाया है। इतना ही नहीं, उन्होंने अपनी बेटी “पल” का दाखिला नैनीताल के प्रसिद्ध Sherwood College में 11वीं कक्षा में करवाया है। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी छोटी बेटी “लम्हा” की पढ़ाई भी इसी विद्यालय से कराने की योजना है। शेरवुड कॉलेज देश के प्रतिष्ठित स्कूलों में गिना जाता है, जहां से कई बॉलीवुड और हॉलीवुड कलाकार शिक्षा प्राप्त कर चुके हैं।
उत्तराखंड में फिल्मों की शूटिंग करने की इच्छा
संजय मिश्रा ने बताया कि फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त रहने के बावजूद वह समय निकालकर पहाड़ों की ओर जरूर आते हैं। इन दिनों वह “गोलमाल”, “धमाल” और “प्रीतम प्यारे” जैसी फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त हैं। वहीं उनकी फिल्में “कर्त्तव्य” और “वध 2” हाल ही में सिनेमाघरों में रिलीज हुई हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में वह उत्तराखंड की खूबसूरत वादियों में फिल्मों की शूटिंग करना चाहते हैं। यह इच्छा नई नहीं, बल्कि कई वर्षों पुरानी है। आगे पढ़िए..
ये भी पढ़ें:
अभिनेता ने पहाड़ों की सुंदरता की जमकर तारीफ की और कहा कि इन्हें सुरक्षित रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि विकास जरूरी है, लेकिन पर्वतों और प्रकृति के साथ छेड़छाड़ एक सीमित दायरे के भीतर ही होनी चाहिए, ताकि आने वाली पीढ़ियां भी इस खूबसूरती का आनंद ले सकें।
संजय मिश्रा के साथ पहुंचे उनके मित्र और चरित्र अभिनेता Adil Miyan ने बताया कि अभिनेता उत्तराखंड के युवा कलाकारों को फिल्मों में अवसर दिलाने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि जल्द ही एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म बनाई जाएगी, जिसमें संजय मिश्रा खुद अभिनय करेंगे। साथ ही उत्तराखंड के स्थानीय युवा कलाकारों को भी अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा।
शेरवुड कॉलेज के कार्यक्रम में होंगे शामिल
जानकारी के अनुसार, संजय मिश्रा आगामी 2 जून को Sherwood College के वार्षिकोत्सव समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। उनके इस दौरे को लेकर स्थानीय लोगों और विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।
नैनीताल पहुंचे अभिनेता संजय मिश्रा ने एक बार फिर साबित कर दिया कि उनका पहाड़ों और उत्तराखंड से रिश्ता केवल पर्यटन तक सीमित नहीं, बल्कि भावनात्मक जुड़ाव से भरा हुआ है। पहाड़ों की सुंदरता, प्रकृति संरक्षण और स्थानीय प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने को लेकर उनकी सोच लोगों को प्रेरित करने वाली है।