उत्तराखंड रुड़कीUttarakhand Transport Corporation bus falls into a ditch in Roorkee

उत्तराखंड परिवहन निगम की बस के ब्रेक फेल, बेकाबू होकर गड्डे में गिरी; सवारियों में मचा हड़कंप

रुड़की के इब्राहिमपुर के पास बस सड़क से नीचे गड्डे में उतर गई। बताया गया है कि इस दौरान सड़क पर चल रहे एक बाइक सवार को भी हल्की टक्कर लग गई।

Roorkee Accident News: Uttarakhand Transport Corporation bus falls into a ditch in Roorkee
Image: Uttarakhand Transport Corporation bus falls into a ditch in Roorkee (Source: Social Media)

रुड़की: उत्तराखंड के रुड़की से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां देहरादून से आ रही उत्तराखंड परिवहन निगम की बस के ब्रेक फेल हो गए। इसके बाद बस बेकाबू हो गई और एक गड्ढे में गिर गई।

UTC bus falls into a ditch in Roorkee

हालांकि गनीमत रही कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। बताया गया है कि रविवार दोपहर को बस देहरादून से रुड़की के लिए निकली थी। रुड़की के इब्राहिमपुर के पास बस सड़क से नीचे गड्डे में उतर गई। बताया गया है कि इस दौरान सड़क पर चल रहे एक बाइक सवार को भी हल्की टक्कर लग गई। बाइक सवार मामूली रूप से चोटिल है। हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। गनीमत रही कि किसी को चोट नहीं आई। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। आपको बता दें कि उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों की फिटनेस पर पहले भी सवाल उठाए जाते रहे हैं।

ये भी पढ़ें:

ये भी पढ़ें:

ये भी पढ़ें: