उत्तराखंड देहरादूनUttarakhand Weather Update 14 May 2026

Uttarakhand: आज 5 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी, मैदानों में बढ़ेगा पारा; जानिए मौसम का ताजा अपडेट

उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में तेज धूप खिलने से तापमान में 4 से 5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वहीं पर्वतीय क्षेत्रों में पश्चिमी विक्षोभ के असर से बारिश और ओलावृष्टि की संभावना बनी हुई है।

Uttarakhand Weather Update: Uttarakhand Weather Update 14 May 2026
Image: Uttarakhand Weather Update 14 May 2026 (Source: Social Media)

देहरादून: Uttarakhand में भारी बारिश और ओलावृष्टि के अलर्ट के बीच अब मौसम ने नया रुख ले लिया है। मैदानी क्षेत्रों में आसमान साफ होने के साथ चटख धूप खिली, जिससे तापमान में तेजी से बढ़ोतरी दर्ज की गई। वहीं पर्वतीय क्षेत्रों में अब भी बादलों का असर बना हुआ है।

Uttarakhand Weather Update 14 May 2026

उत्तराखंड में इन दिनों एक ओर पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश का दौर जारी है, वहीं मैदानी क्षेत्रों में तेज गर्मी लोगों को परेशान कर रही है। बीते बुधवार को Dehradun समेत आसपास के इलाकों में सुबह से ही मौसम साफ रहा और दिनभर तेज धूप खिली रही। दोपहर बाद उमसभरी गर्मी ने लोगों को परेशान किया। दून का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से अधिक रिकॉर्ड किया गया, जो मंगलवार के मुकाबले करीब चार डिग्री अधिक रहा। Haridwar और Udham Singh Nagar में भी धूप खिलने से तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। हालांकि प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में तापमान अब भी सामान्य या उससे कम बना हुआ है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से कुछ राहत मिल रही है। पर्वतीय क्षेत्रों में धूप और बादलों की आंख-मिचौनी जारी रही। कई इलाकों में हल्की बौछारें पड़ने की भी सूचना मिली है।

5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज गुरुवार 14 मई को प्रदेश के Uttarkashi, Chamoli, Rudraprayag, Bageshwar और Pithoragarh में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ तेज दौर की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने इन जिलों में कुछ स्थानों पर बारिश के साथ बिजली चमकने, ओलावृष्टि और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तूफान चलने को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं प्रदेश के मेदनी जिलों में आज भी मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
मौसम विभाग के मुताबिक पर्वतीय क्षेत्रों में पश्चिमी विक्षोभ का असर अभी बना हुआ है। इसके कारण बादल छाए रहने और हल्की बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। वहीं मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि आने वाले तीन से चार दिनों में मैदानी इलाकों का तापमान दो से चार डिग्री सेल्सियस तक और बढ़ सकता है। हालांकि सुबह और शाम के समय पहाड़ी क्षेत्रों में अब भी ठंडक और हल्की ठिठुरन महसूस की जा रही है।