कोटद्वार: जनपद पौड़ी गढ़वाल के Ekeshwar और Pokhra ब्लॉक में गुलदार का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। शनिवार सुबह एकेश्वर ब्लॉक के Bharpur Village में गुलदार ने दिनदहाड़े एक महिला पर हमला कर दिया, जिससे पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई।
Leopard Attacks Woman in Uttarakhand Village
जानकारी के अनुसार भरपूर गांव निवासी 24 वर्षीय हेमा देवी पत्नी विपिन नेगी सुबह करीब 10 बजे घर से कुछ दूरी पर गोबर डालने गई थीं। इसी दौरान झाड़ियों में छिपे गुलदार ने अचानक उन पर झपट्टा मार दिया। अचानक हुए हमले से महिला जोर-जोर से चीखने लगी। उनकी आवाज सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे ग्रामीण मौके की ओर दौड़े। ग्रामीणों ने शोर मचाया और पत्थर फेंककर किसी तरह गुलदार को वहां से भगाया। इसके बाद महिला को सुरक्षित घर पहुंचाया गया। आगे पढ़िए..
ये भी पढ़ें:
इस घटना के बाद भरपूर गांव और आसपास के इलाकों में भारी दहशत का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कई दिनों से क्षेत्र में गुलदार की आवाजाही लगातार देखी जा रही थी, लेकिन अब दिनदहाड़े आबादी के पास हमला होने से लोगों का डर और बढ़ गया है।
जंगल और खेत जाने से डर रहे लोग
स्थानीय लोगों के मुताबिक सुबह और शाम के समय गांव के आसपास कई बार गुलदार की आहट सुनाई देती है। महिलाएं घास और लकड़ी लेने जंगल जाने से डर रही हैं, जबकि किसान खेतों में अकेले जाने से कतरा रहे हैं। बच्चों को स्कूल भेजने में भी अभिभावकों की चिंता बढ़ गई है। गुलदार के बढ़ते खतरे को देखते हुए कई ग्रामीण अब समूह बनाकर ही खेतों और जंगल की ओर जा रहे हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और गुलदार को पकड़ने के लिए जल्द कार्रवाई करने की मांग की है।