उत्तराखंड रामनगरSpeeding Car Kills Two Women in Ramnagar

उत्तराखंड में तेज रफ्तार का कहर! बेकाबू कार ने 2 महिलाओं को कुचला.. मौके पर दर्दनाक मौत

Uttarakhand News: रामनगर के बैलपड़ाव में तेज रफ्तार कार ने दो महिलाओं को कुचल दिया, दोनों की मौके पर मौत। चालक कार छोड़कर फरार, पुलिस जांच जारी।

Ramnagar accident news: Speeding Car Kills Two Women in Ramnagar
Image: Speeding Car Kills Two Women in Ramnagar (Source: Social Media)

रामनगर: उत्तराखंड के नैनीताल जिले के रामनगर क्षेत्र में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां एक बेकाबू कार ने सड़क किनारे पैदल जा रही दो महिलाओं को जोरदार टक्कर मार दी। यह हादसा इतना भीषण था कि दोनों महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक कार को मौके पर छोड़कर फरार हो गया, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।

Speeding Car Kills Two Women in Ramnagar

जानकारी के अनुसार,हल्द्वानी की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार स्विफ्ट कार (वाहन संख्या UK19B8791) ने लपड़ाव क्षेत्र में गैबुआ के पास फूड क्रिस्टल होटल के नजदीक सड़क किनारे पैदल जा रही दो महिलाओं को टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि कार गलत दिशा से आ रही थी और सीधे महिलाओं को अपनी चपेट में ले लिया। बताया जा रहा है कि दोनों महिलाएं सुबह के समय घर से घास लेने के लिए निकली थीं। इसी दौरान तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों महिलाओं ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों महिलाओं को रामनगर के रामदत्त संयुक्त चिकित्सालय ले जाया गया। वहां मौजूद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर हर्ष के अनुसार, दोनों महिलाएं अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ चुकी थीं। आगे पढ़िए..

ये भी पढ़ें:

चालक फरार, पुलिस जांच जारी

हादसे के बाद चालक को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और कार को कब्जे में ले लिया। फिलहाल पुलिस फरार चालक की तलाश में जुटी है और मामले की जांच कर रही है। मृतक महिलाओं की पहचान कमला देवी (55 वर्ष), पत्नी शिवराज सिंह, निवासी पत्तापनी बैलपड़ाव और पुष्पा देवी (55 वर्ष), पत्नी केवलानंद भट्ट, निवासी पत्तापनी बैलपड़ाव के रूप में हुई है।

परिवारों में मचा कोहराम

परिजनों के अनुसार, कमला देवी के परिवार में दो बेटियां और एक बेटा है, जबकि पुष्पा देवी की चार बेटियां हैं, जिनमें से एक की शादी हो चुकी है। इस हादसे के बाद दोनों परिवारों में कोहराम मच गया है और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि फरार चालक को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि पीड़ित परिवारों को न्याय मिल सके। प्रत्यक्षदर्शी बैलपड़ाव निवास, दयाल सिंह पन्नू, ने बताया कि कार गलत दिशा से आ रही थी और उसने सीधे महिलाओं को टक्कर मार दी। उन्होंने कहा कि हादसा बेहद दर्दनाक था और दोनों महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, संयुक्त चिकित्सालय के डॉक्टर हर्ष ने बताया कि दोनों महिलाएं ब्रॉट डेड हालत में अस्पताल लाई गई थीं।