उत्तराखंड पिथौरागढ़Man Kills Wife with Axe After Dispute in Pithoragarh

Uttarakhand news: पहाड़ में नृशंस हत्याकांड, पति ने कुल्हाड़ी से पत्नी को मार डाला; खुद पहुंचा पुलिस स्टेशन

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में एक पति ने घरेलू विवाद के दौरान पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी ने खुद पुलिस चौकी पहुंचकर सरेंडर कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Pithoragarh murder case: Man Kills Wife with Axe After Dispute in Pithoragarh
Image: Man Kills Wife with Axe After Dispute in Pithoragarh (Source: Social Media)

पिथौरागढ़: Pithoragarh जिले के कनालीछीना विकासखंड में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। बुधवार रात्रि को पति-पत्नी के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें पति ने पत्नी की हत्या कर दी। यह घटना नेपाल सीमा से सटे द्वालीसेरा गांव की है, जिसने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है।

Man Kills Wife with Axe After Dispute in Pithoragarh

जानकारी के नुआसर द्वालीसेरा गांव निवासी भुवन प्रसाद और उसकी 36 वर्षीय पत्नी गीता देवी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर भुवन प्रसाद ने घर में रखी कुल्हाड़ी से गीता देवी के सिर पर जोरदार प्रहार कर दिया। गंभीर चोट और अत्यधिक रक्तस्राव के कारण गीता देवी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद भुवन प्रसाद खुद ही पास की पुलिस चौकी पहुंच गया और आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने तुरंत उसे हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया। आगे पढ़िए..

ये भी पढ़ें:

ग्रामीणों के अनुसार, जब यह घटना हुई उस समय घर में परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद थे। घर में भुवन प्रसाद की मां, बहू, बेटे और बेटी मौजूद थे। दंपती के कुल चार बच्चे हैं—दो बेटे और दो बेटियां, जिनमें से एक बेटा और एक बेटी की शादी हो चुकी है। इस घटना ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। उन्होंने बताया कि घटना के समय भुवन प्रसाद ने शराब पी रखी थी। उनका कहना है कि पहले कभी पति-पत्नी के बीच किसी बड़े विवाद की बात सामने नहीं आई थी। ऐसे में यह अंदेशा जताया जा रहा है कि यह घटना नशे की हालत में हुई। मृतका गीता देवी गांव में आशा कार्यकर्ती के रूप में कार्यरत थीं। उनकी मौत के बाद गांव में शोक का माहौल है और लोग इस घटना से स्तब्ध हैं।

पुलिस की कार्रवाई और जांच जारी

घटना की सूचना मिलते ही अस्कोट पुलिस मौके पर पहुंची और घर को सील कर दिया गया। मृतका के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया गया है। वहीं, मृतका के पिता गोपाल राम ने पुलिस में तहरीर दी है, जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस क्षेत्राधिकारी भी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गए हैं। फिलहाल पुलिस हत्या के कारणों की गहराई से जांच कर रही है।