उत्तराखंड लालकुआंWoman dies after being attacked by elephant in Lalkuan

उत्तराखंड के इस इलाके में संभलकर चलें, गुस्साए हाथियों ने 3 दिन में 3 लोगों को मार डाला; दहशत में लोग

Uttarakhand News: लालकुआं की टांडा रेंज में हाथी के हमले से 3 दिन में 3 मौतें हो गईं। बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत के बाद क्षेत्र में दहशत और आक्रोश बढ़ गया है।

Lalkuan elephant attack: Woman dies after being attacked by elephant in Lalkuan
Image: Woman dies after being attacked by elephant in Lalkuan (Source: Social Media)

लालकुआं: Lalkuan की टांडा रेंज में जंगली हाथी का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। शनिवार को हाथी के हमले में एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। इस घटना के साथ ही पिछले तीन दिनों में हाथी के हमलों से मरने वालों की संख्या तीन हो गई है। लगातार हो रही इन घटनाओं ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी है।

Woman dies after being attacked by elephant in Lalkuan

जानकारी के अनुसार, शनिवार को पंतनगर निवासी 76 वर्षीय मैना देवी जलौनी लकड़ी लेने जंगल गई थीं। इसी दौरान अचानक हाथी ने उन पर हमला कर दिया और उन्हें कुचलकर मार डाला। यह घटना इतनी अचानक हुई कि उन्हें संभलने का मौका तक नहीं मिला। इस दर्दनाक घटना के बाद आसपास के ग्रामीणों में भय का माहौल है। लोग अब जंगल और खेतों की ओर जाने से डर रहे हैं। महिलाओं और बुजुर्गों में खास तौर पर डर देखा जा रहा है।
घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग और पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई। वन क्षेत्राधिकारी रूप नारायण गौतम और कोतवाल ब्रजमोहन सिंह राणा सहित अन्य अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और स्थिति का जायजा लिया। आगे पढ़िए..

ये भी पढ़ें:

गौरतलब है कि इससे दो दिन पहले भी टांडा रेंज के शाह पटानी क्षेत्र में हाथी ने दो लोगों को कुचलकर मार डाला था। लगातार हो रही इन घटनाओं से ग्रामीणों में डर के साथ-साथ गुस्सा भी बढ़ता जा रहा है। स्थानीय लोगों ने वन विभाग से मांग की है कि हाथी के बढ़ते आतंक पर जल्द से जल्द नियंत्रण किया जाए। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में गश्त बढ़ाई जाए और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं, ताकि आगे ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।