चमोली: चमोली जिले के थराली की बेटी मानसी ने Uttarakhand Board Result में मेरिट में स्थान पाया है। मानसी की कहानी बड़ी दिलचस्प है।
Uttarakhand Board Topper Manasi
मानसी ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में 72 फीसदी अंक हासिल किए थे। लेकिन वो वहीं नहीं रुकी, बल्कि 12वीं की बोर्ड परीक्षा में 94.6 फीसदी नंबर हासिल किए। इसके साथ ही मानसी ने मेरिट लिस्ट में भी जगह बना ली। थराली की मानसी देहरादून में अपने दादा केदार सिंह के साथ रहती है। डीएवी इंटर कॉलेज में पढ़ने वाली मानसी ने साबित कर दिया कि मेहनत ही सफलता की कुंजी है। मानसी के पिता महावीर सिंह इंदौर में इंजीनियर हैं। इसके अलावा मां मालती देवी गृहिणी हैं। आगे पढ़िए..
ये भी पढ़ें:
मानसी परिवार से दूर हैं और इस चुनौती को उन्होंने अपनी सफलता की राह में आड़े नहीं आने दिया। मानसी ने 10वीं के बाद अपनी पढ़ाई की रणनीति पूरी तरीके से बदल डाली। रोजाना सात से आठ घंटे पढ़ाई को समर्पित किए। तैयारी चलती रही, लक्ष्य पर नजर रही और आखिरकार मानसी ने सफलता का परचम लहरा दिया। मानसी अपनी सफलता का श्रेय अपनी क्लास टीचर अंजू तिवारी और स्कूल के अध्यापकों को देती हैं। आगे चलकर मानसी सिविल सेवा में जाकर लोगों की सेवा करना चाहती है। वास्तव में अगर मेहनत सही दिशा में हो तो असाधारण सफलता हासिल की जा सकती है। Uttarakhand Board Result में सफल होने पर मानसी को हार्दिक शुभकामनाएं।
ये भी पढ़ें: