उत्तराखंड उधमसिंह नगरIllegal Shrine Demolished in Udham Singh Nagar

उत्तराखंड: फर्जीवाड़े से बनाई थी मजार, अब हुई बुलडोजर कार्रवाई; अलर्ट मोड पर पुलिस

Udham Singh Nagar में रेलवे भूमि पर बनी अवैध मजार को प्रशासन ने हटाया। Pushkar Singh Dhami सरकार अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रखे हुए है।

Uttarakhand encroachment action: Illegal Shrine Demolished in Udham Singh Nagar
Image: Illegal Shrine Demolished in Udham Singh Nagar (Source: Social Media)

उधमसिंह नगर: उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले में प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए रेलवे भूमि पर बनी एक अवैध मजार को ध्वस्त कर दिया। यह कार्रवाई जिला प्रशासन और भारतीय रेलवे की संयुक्त टीम द्वारा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच की गई।

Illegal Shrine Demolished in Udham Singh Nagar

जानकारी के अनुसार किच्छा-पंतनगर हाईवे पर एम्स के पास रेलवे की जमीन पर अवैध मजार बनी हुई थी। “बेनी मजार” के नाम से जानी जाने वाली इस संरचना को तड़के अभियान चलाकर हटाया गया। प्रशासन के अनुसार, मजार प्रबंधन को पहले ही कई बार नोटिस जारी किए गए थे। 26 मई 2023 और 18 सितंबर 2025 को रेलवे की ओर से भूमि संबंधी दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा गया, लेकिन संबंधित पक्ष कोई वैध कागजात नहीं दिखा सका। इसके बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाया गया, जिसके बाद कार्रवाई का निर्णय लिया गया। आगे पढ़िए..

ये भी पढ़ें:

अधिकारियों ने बताया कि यह अवैध निर्माण रेलवे विस्तार योजनाओं में बाधा बन रहा था। साथ ही बरेली-नैनीताल मार्ग के चौड़ीकरण कार्य में भी यह रुकावट पैदा कर रहा था। ऐसे में इसे हटाना आवश्यक हो गया था। 25 अप्रैल 2026 को रेलवे ने जिला प्रशासन से सुरक्षा बल की मांग की थी। जिलाधिकारी के निर्देश पर सुबह-सुबह अभियान चलाया गया और मजार को ध्वस्त कर हटा दिया गया। अधिकारियों के अनुसार, हटाने के दौरान किसी प्रकार के अवशेष नहीं मिले।

पूरे राज्य में जारी है अभियान

राज्य में अवैध कब्जों के खिलाफ यह कार्रवाई पहली नहीं है। अब तक उत्तराखंड में 582 से अधिक अवैध संरचनाओं को सरकारी जमीन से हटाया जा चुका है। राज्य सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि सरकारी जमीन पर किसी भी तरह का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विकास कार्यों में बाधा बनने वाले अवैध कब्जों को हटाने के लिए ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे।