उत्तराखंड देहरादून5 Brothers Marry Together Sister Bidaai on same day

उत्तराखंड की अनूठी परंपरा, एक घर में एक साथ होगी 5 भाईयों की शादी; बहन की होगी विदाई

Jaunsar Bawar के खारसी गांव में 29 अप्रैल को एक ही परिवार के पांच भाइयों और एक बहन की शादी एक साथ होगी। यह आयोजन संयुक्त परिवार और पारंपरिक संस्कृति का अनोखा उदाहरण बन रहा है।

Jaunsar Bawar wedding: 5 Brothers Marry Together Sister Bidaai on same day
Image: 5 Brothers Marry Together Sister Bidaai on same day (Source: Social Media)

देहरादून: जौनसार बावर में त्यूणी के खारसी गांव में 29 अप्रैल को एक संयुक्त परिवार के पांच भाई और एक बहन की शादी एक ही दिन तय हुई है। इस मौके पर पांच बहुएं एक साथ ससुराल आएंगी और एक बेटी की विदाई होगी।

Unique Wedding in Uttarakhand: 5 Brothers Marriage, Sister’s Bidaai on the Same Day

जौनसार का यह खास आयोजन सिर्फ शादी नहीं, बल्कि संयुक्त परिवार की एकता और परंपरा का प्रतीक है। परिवार के मुखिया दौलत सिंह चौहान और उनके छोटे भाई मोहन सिंह चौहान ने यह निर्णय लेकर सामाजिक संदेश भी दिया है कि साथ मिलकर खुशियां मनाना ही असली परंपरा है। आगे पढ़िए...

ये भी पढ़ें:

दौलत सिंह के बेटे नरेन्द्र की शादी खत शैली के हयोऊ निवासी अंजू, राहुल की शादी खत बिशलाड के जोगियो निवासी आंचल और प्रदीप की शादी जोगियो निवासी निक्की के साथ होगी। उनके छोटे भाई मोहन सिंह के बेटे प्रीतम का रिश्ता हयोऊ निवासी पुनीता, अमित का भरम खत के गोरछा निवासी निर्मला और बेटी राधिका का रिश्ता खत शैली के मरलऊ निवासी रणवीर के साथ तय हुआ है।

जौनसार-बावर की अनोखी शादी

यह विवाह कार्यक्रम 28 से 30 अप्रैल तक चलेगा, जिसमें पारंपरिक रस्में, मामा और जोजोडिये (बरातियों) का ख़ास स्वागत, लोकनृत्य और संगीत पूरे क्षेत्र को उत्सव में बदल देंगे। शादी में ढोल-दमाऊ जैसे पारंपरिक वाद्ययंत्र, जौनसारी लोकनृत्य और खास परिधान संस्कृति की खूबसूरती को दर्शाएंगे। महिलाओं के लिए विशेष “रइणी भोज” और मेहमानों के लिए पारंपरिक व्यंजनों के साथ ही जौनसार की मेहमाननवाजी की झलक देखने को मिलेगी।
एक साथ शादी करने से खर्च में कमी आएगी और संसाधनों का बेहतर उपयोग होगा। यह पहल समाज के लिए एक सकारात्मक संदेश भी है। राज्य समीक्षा की ओर से भी परिवार को बधाइयाँ।