उत्तराखंड देहरादूनDehradun District Magistrate Savin Bansal action on illegal wall

IAS Savin Bansal: देहरादून डीएम सविन बंसल का तगड़ा एक्शन, प्रॉपर्टी डीलर ने दिखाई दादागीरी; गरजा बुलडोजर

जिलाधिकारी IAS Savin Bansal ने अधिकारियों को साफ निर्देश दिए गए हैं कि आम लोगों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए। राजस्व निरीक्षक माजरा को मौके पर जांच के निर्देश दिए गए हैं..

DM Savin Bansal: Dehradun District Magistrate Savin Bansal action on illegal wall
Image: Dehradun District Magistrate Savin Bansal action on illegal wall (Source: Social Media)

देहरादून: ऐसा कई बार देखा गया है कि डीएम सविन बंसल जनता की शिकायतों पर तत्काल एक्शन लेते हैं। अब ऐसा ही एक बार फिर से देखने को मिला, जब डीएम सविन बंसल ने एक प्रॉपर्टी डीलर की मनमानी पर बुलडोजर एक्शन ले लिया। अब देहरादून के चकतुनवाला में स्थानीय निवासियों ने जिलाधिकारी से शिकायत की। उन्होंने कहा कि वहां एक प्रॉपर्टी डीलर ने जमीन पर अवैध कब्जा कर दीवार डाल दी है। आगे पढ़िए..

ये भी पढ़ें:

जिलाधिकारी सविन बंसल ने तहसीलदार सदर और राजस्व निरीक्षक माजरा को मौके पर जाकर जांच करने को कहा। जब अधिकारी स्थानीय निवासियों को साथ लेकर मौके पर पहुंचे तो शिकायत सही पाई गई।
इसके बाद जिलाधिकारी सविन बंसल ने साफ आदेश दिये कि अवैध दीवार को तुरंत गिराया जाए। DM Savin Bansal के कड़े आदेशों के बाद अधिकारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और दीवार को गिराया गया।
डीएम सविन बंसल ने साफ तौर पर निर्देश दिया है कि देहरादून में इस तरह की मनमानी बिल्कुल नहीं चलेगी। अधिकारियों को IAS Savin Bansal ने साफ निर्देश दिए गए हैं कि आम लोगों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए।