उत्तराखंड देहरादूनDoon-Delhi Expressway Impact Supernova Travel Bus Fares Reduced

Uttarakhand: देहरादून से दिल्ली जाने वालों के लिए गुड न्यूज, बसों के किराए में भारी कटौती; जानिए नए दाम

PM Narendra Modi द्वारा उद्घाटन किए गए Doon-Delhi Expressway के बाद बस किराए में 25% तक कमी की गई है। अब यात्रियों को कम समय और कम खर्च में यात्रा का लाभ मिलेगा।

Doon Delhi Expressway bus fare: Doon-Delhi Expressway Impact Supernova Travel Bus Fares Reduced
Image: Doon-Delhi Expressway Impact Supernova Travel Bus Fares Reduced (Source: Social Media)

देहरादून: PM Narendra Modi द्वारा 14 अप्रैल को उद्घाटन किए गए दून-दिल्ली एक्सप्रेसवे का असर अब साफ दिखाई देने लगा है। इस नए मार्ग के शुरू होने के बाद बस यात्रियों को बड़ी राहत मिलने लगी है। पहले देहरादून से दिल्ली जाने में लगभग 5 घंटे लगते थे, अब एक्सप्रेसवे के जरिए यह सफर 3 घंटे से कम समय में पूरा हो रहा है।

Doon-Delhi Expressway Impact: Supernova Travel, Bus Fares Reduced by 25%

एक्सप्रेसवे से बसों की मांग तेजी से बढ़ी है। परिवहन निगम ने फिलहाल 16 बसें इस रूट पर चला दी हैं और अब जरूरत पड़ने पर और बसें बढ़ाई जाएंगी। निगम द्वारा किए गए ट्रायल में बसों ने 3 घंटे में यात्रा पूरी की और प्रति फेरा खर्च भी कम हुआ, इसी वजह से किराया घटाने का फैसला लिया गया है। आगे पढ़िए...

ये भी पढ़ें:

बस किराए में 25% तक कमी

उत्तराखंड परिवहन निगम ने किराए में भारी कटौती की है, अब
वॉल्वो बस में (पहले 945) ➝ अब 709 रुपये
एसी बस में (पहले 704) ➝ अब 557 रुपये
साधारण बस में (पहले420) ➝ अब 355 रुपये
किराया किया गया है, इससे यात्रियों की जेब पर सीधा असर पड़ा है और सफर सस्ता हुआ है।

बढ़ेगी यात्रियों की संख्या

परिवहन विभाग के अनुसार, किराया कम होने से यात्रियों की संख्या बढ़ रही है और एक्सप्रेसवे से यात्रा अधिक सुविधाजनक और तेज हो गई है। दून-दिल्ली एक्सप्रेसवे ने न सिर्फ यात्रा का समय घटाया है, बल्कि खर्च भी कम कर दिया है। यह परियोजना उत्तराखंड के लिए विकास और सुविधा का बड़ा उदाहरण बन रही है।