पिथौरागढ़: उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक महिला ने जिस व्यक्ति के लिए अपने पति को छोड़ा, उसने महिला को शादी का झांसा देकर धोखा दे दिया। आरोपी युवक, जो रिश्ते में महिला का जीजा लगता था, ने पहले शादी का वादा किया और बाद में किसी दूसरी महिला से विवाह कर लिया।
Woman Duped by Relative After Promise of Marriage
जानकारी के अनुसार, बलुवाकोट क्षेत्र की निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि उसकी एक 6 साल की बच्ची की मां है। उसने बताया कि साल 2024 में उसका अपने 22 वर्षीय जीजा यश वर्मा (बुआ की बहु का भाई) से प्रेम प्रसंग शुरू हो गया था। जिसके बाद उसने आरोपी जीजा के झूठे वादों में आकर पति से अलग होने का फैसला लिया। महिला ने अपने वैवाहिक जीवन को खत्म करने के लिए कोर्ट में तलाक की अर्जी तक दाखिल कर दी। यह सब उसने इस भरोसे में किया कि आरोपी उससे शादी करेगा। महिला और आरोपी के बीच फरवरी 2025 में एक शपथपत्र भी बनाया गया था, जिसमें शादी का वादा किया गया था। लेकिन इसके कुछ ही समय बाद जुलाई 2025 में आरोपी जीजा ने किसी अन्य महिला से शादी कर ली। जब पीड़िता को इस बात का पता चला, तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। आगे पढ़िए..
ये भी पढ़ें:
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
घटना के बाद पीड़िता ने बलुवाकोट थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी यश वर्मा (22) के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया और उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप है।
एक साल तक करता रहा शोषण
पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने करीब एक साल तक शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। बाद में उसने अपने वादे से मुकरते हुए दूसरी महिला से विवाह कर लिया। इस मामले में पुलिस अब आगे की जांच कर रही है।
इस घटना के बाद पीड़िता की जिंदगी पूरी तरह बदल गई है। एक तरफ उसका वैवाहिक जीवन टूटने की कगार पर है, तो दूसरी तरफ प्रेमी ने भी साथ छोड़ दिया। साथ ही, उसे अपनी 6 साल की बच्ची की जिम्मेदारी भी उठानी है।