देहरादून: उत्तराखंड में ANM बनने की चाह रखने वालों के लिए अच्छी खबर है। दरअसल, उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड यानी UKMSSB ने एएनएम भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। समूह ग के अंतर्गत ANI के पद के लिए कुल 335 भर्तियाँ निकाली गई हैं। आप 21 अप्रैल से 4 मई 2026 तक इसके लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
Uttarakhand ANM Recruitment 2026
21 अप्रैल से आप आवेदन कर सकते हैं। आवेदन 4 मई शाम 5 बजे तक किए जा सकते हैं। इसके अलावा फीस जमा करने की आखिरी तारीफ 4 मई शाम 5 बजे तक है। आवेदन फॉर्म में सुधार करना है तो आप 6 मई से 9 मई के बीच कर सकते हैं। रिजल्ट की घोषणा यूकेएमएसएसबी की ऑफिशियल वेबसाइट पर कर सकते हैं।
Uttarakhand ANM Salary
चयनित उम्मीदवारों को 5200 से 20200 तक सैलरी दी जाएगी। इसमें दो हजार का ग्रेड पे शामिल है। सातवें वेतन आयोग के मुताबिक ये पद समूह ग में आता है। इसके अंतर्गत कुल वेतनमान 21,700 से 69,100 प्रति महीने के बीच होता है। इसके अलावा DA, HRA भी दिए जाते हैं, जिससे कुल सैलरी और बढ़ेगी।
Uttarakhand ANM Recruitment How to Apply
आवेदन के लिए सबसे पहले UKMSSB की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं। इसके होमपेज पर ANM Recruitment 2026 या Apply Online पर आपको क्लिक करना होगा। यहां आपको रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके बाद आपको आईडी और पासवर्ड दिए जाएंगे। इसके बाद लॉगिन करके फॉर्म में सभी जरूरी जानकारियां भरें। जो जो दस्तावेज आपसे मांगे जा रहे हैं, उन्हें अपलोड करें। आवेदन शुल्क जमा करने के बाद फॉर्म सबमिट करें और उसका प्रिंटआउट निकाल लें।