उत्तराखंड देहरादूनPM Modi reaches Dehradun to inaugurate Delhi-Dehradun Expressway

Delhi-Dehradun Expressway: देहरादून में मोदी का मेगा शो! डाट काली मंदिर के किए दर्शन, महिषासुर मर्दिनी जाप सुनकर हुए भावुक

Delhi-Dehradun Expressway: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के उद्घाटन के लिए पीएम मोदी देहरादून पहुंच चुके हैं । देहरादून पहुंचने से पहले उन्होंने एक्सप्रेसवे के व्यू प्वाइंट का निरीक्षण भी किया और परियोजना की प्रगति का जायजा लिया।

PM Modi Dehradun visit: PM Modi reaches Dehradun to inaugurate Delhi-Dehradun Expressway
Image: PM Modi reaches Dehradun to inaugurate Delhi-Dehradun Expressway (Source: Social Media)

देहरादून: प्रधानमंत्री Narendra Modi मंगलवार को उत्तराखंड के देहरादून दौरे पर पहुंचे, जहां उनका जोरदार स्वागत किया गया। प्रधानमंत्री बनने के बाद यह उनका राज्य का 28वां दौरा है, जो उनके उत्तराखंड से गहरे जुड़ाव को दर्शाता है। इस दौरान देहरादून में 12 किलोमीटर लंबी मानव श्रृंखला बनाकर लोगों ने उनका अभूतपूर्व स्वागत किया। सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद रही और हर स्तर पर कड़ी निगरानी रखी गई।

PM Modi reaches Dehradun to inaugurate Delhi-Dehradun Expressway

पीएम मोदी ने इस दौरे के दौरान लगभग 11,963 करोड़ रुपये की लागत से बने बहुप्रतीक्षित दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करेंगे। यह परियोजना दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड को जोड़ते हुए यात्रा को बेहद आसान बनाएगी। अब दिल्ली से देहरादून का सफर केवल 2.5 घंटे में पूरा किया जा सकेगा, जिससे पर्यटन और व्यापार को बड़ा बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

एलिवेटेड रोड का निरीक्षण

प्रधानमंत्री मोदी सहारनपुर के गणेशपुर तक हेलिकॉप्टर से पहुंचे, जिसके बाद उन्होंने कार से एलिवेटेड रोड पर सफर किया। इस दौरान उन्होंने एक्सप्रेसवे के व्यू प्वाइंट का निरीक्षण भी किया और परियोजना की प्रगति का जायजा लिया।आगे पढ़िए

ये भी पढ़ें:

डाट काली मंदिर में भक्ति का माहौल

जिसके बाद वे देहरादून स्थित Dat Kali Temple में पहुंचे और विधिवत पूजा-अर्चना की। यहां एक खास पल देखने को मिला जब बच्चियों ने उनके सामने महिषासुरमर्दिनी स्तोत्रम् का पाठ किया। पीएम मोदी ने बड़ी ध्यानपूर्वक इस प्रस्तुति को सुना और उनके चेहरे पर संतोष और प्रसन्नता साफ झलकती रही। देहरादून में 12 किलोमीटर लंबी मानव श्रृंखला बनाकर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भव्य स्वागत अभिनंदन किया गया है। अब कुछ में देहरादून में PM मोदी की भव्य जनसभा शुरू हो जाएगी, जिसके बाद वे 213 किलोमीटर लंबे देहरादून-दिल्ली एलिवेटेड एक्सप्रेसवे का लोकार्पण करेंगे।

उत्तराखंड से मोदी का खास जुड़ाव

प्रधानमंत्री बनने के बाद पीएम मोदी कई बार उत्तराखंड का दौरा कर चुके हैं। वह अब तक केदारनाथ, बदरीनाथ और मुखबा जैसे धार्मिक स्थलों की यात्रा कर चुके हैं। पिछले वर्ष मार्च में उन्होंने उत्तरकाशी के मुखबा गांव पहुंचकर मां गंगा की शीतकालीन यात्रा का संदेश भी दिया था।

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे की प्रमुख विशेषताएं

कुल लंबाई: 213 किलोमीटर
लागत: ₹11,963 करोड़
12 KM लंबा एशिया का सबसे बड़ा वाइल्डलाइफ कॉरिडोर
2 एलिफेंट अंडरपास (200 मीटर लंबे), 6 एनिमल पास
370 मीटर लंबी सुरंग (डाट काली के पास)
6-लेन एक्सेस कंट्रोल्ड कॉरिडोर
2 रेलवे ओवरब्रिज, 10 पुल, 7 इंटरचेंज
1.95 लाख पेड़ों का रोपण
19% ईंधन बचत का अनुमान