चमोली: उत्तराखंड के ज्योतिर्मठ क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक व्यक्ति ने शराब के नशे में अपनी कार सीधे पुलिस थाने के अंदर घुसा दी। यह घटना न केवल हैरान करने वाली है, बल्कि ट्रैफिक नियमों की अनदेखी और लापरवाही का गंभीर उदाहरण भी पेश करती है।
Drunk Driver Crashes Into Police Station in Uttarakhand
जानकारी के अनुसार, ग्राम उर्गम निवासी जगमोहन सिंह अपनी सेंट्रो कार चलाते समय शराब के नशे में था। नशा इतना ज्यादा था कि उसे यह भी होश नहीं रहा कि वह किस दिशा में जा रहा है। परिणामस्वरूप, उसने सड़क पर नियंत्रण खो दिया और कार को सीधे थाने के परिसर में ले गया। थाने में पहुंचते ही जगमोहन सिंह ने शोर-शराबा और हंगामा शुरू कर दिया, जिससे वहां का माहौल बिगड़ने लगा। स्थिति को देखते हुए पुलिसकर्मियों को तुरंत हस्तक्षेप करना पड़ा। इसके बाद पुलिस ने उसका मेडिकल परीक्षण कराया, जिसमें यह पुष्टि हुई कि वह शराब के नशे में था। आगे पढ़िए
ये भी पढ़ें:
वाहन सीज, साथी पर भी कार्रवाई
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए कार को सीज कर दिया। वहीं, ड्राइवर सीट के पास बैठे नीरज नामक व्यक्ति ने भी मौके पर हंगामा और न्यूसेंस फैलाया, जिस पर पुलिस ने उसके खिलाफ पुलिस एक्ट के तहत चालान किया। इसी अभियान के दौरान पुलिस ने एक अन्य व्यक्ति पर भी कार्रवाई की। राकेश नेगी नाम का युवक अपनी पल्सर बाइक बिना वैध कागजात के चला रहा था। चेकिंग के दौरान आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत न कर पाने पर पुलिस ने उसकी बाइक भी जब्त (सीज) कर दी।
ऑपरेशन ‘प्रहार’ के तहत सख्ती
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत नशे में ड्राइविंग, ट्रैफिक नियमों की अनदेखी और कानून से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस का कहना है कि इस तरह की लापरवाही को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।