उत्तराखंड हरिद्वारHaridwar Traffic Advisory for April 13 15 for Baisakhi Snan

Uttarakhand: हरिद्वार में 3 दिन उमड़ेगा जनसैलाब, पुलिस ने जारी किया रूट प्लान; पढ़कर ही घर से निकलें

Haridwar में 13, 14 और 15 अप्रैल को वैशाखी स्नान पर्व और सद्भावना सम्मेलन के चलते भारी भीड़ की संभावना है। पुलिस ने ट्रैफिक डायवर्जन और पार्किंग प्लान जारी कर दिया है। जानिए पूरा रूट मैप।

Baisakhi snan Haridwar route: Haridwar Traffic Advisory for April 13 15 for Baisakhi Snan
Image: Haridwar Traffic Advisory for April 13 15 for Baisakhi Snan (Source: Social Media)

हरिद्वार: वैशाखी स्नान पर्व और सद्भावना सम्मेलन को लेकर लाखों श्रद्धालुओं के हरिद्वार आने की संभावना है। इसी कारण पुलिस ने ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए विशेष प्लान जारी किया है। इस दौरान भारी वाहनों पर प्रतिबंध रहेगा, 12 अप्रैल की रात से 15 अप्रैल तक भारी वाहनों की एंट्री बंद रहेगी और बॉर्डर पर ही वाहनों को रोका जाएगा।

Haridwar Traffic Advisory for April 13–15 for Baisakhi Snan

हरिद्वार में इन तीन दिनों (12 अप्रैल की रात से 15 अप्रैल तक) के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह बदली रहेगी। यात्रियों को सलाह दी जाती है कि यात्रा से पहले रूट प्लान जरूर देखें -

मुख्य रूट प्लान (दिल्ली-हरिद्वार)

सामान्य रूट:दिल्ली → मेरठ → मुजफ्फरनगर → नारसन → मंगलौर → गुरुकुल कांगड़ी → शंकराचार्य चौक → हरिद्वार
पार्किंग: अलकनंदा, दीनदयाल, पंतद्वीप, चमकादड़ टापू. आगे पढ़िए...

ये भी पढ़ें:

डायवर्जन रूट (भीड़ बढ़ने पर)

दिल्ली → मेरठ → मुजफ्फरनगर → नारसन → नगला इमरती → लक्सर → फेरूपुर → जगजीतपुर → मातृसदन पुलिया
पार्किंग: बैरागी कैंप

वैकल्पिक हाईवे रूट

सहारनपुर → भगवानपुर → सालियर → बिजौली → मोहंड → देहरादून/ऋषिकेश

देहरादून/ऋषिकेश से आने वालों के लिए

नेपाली फार्म → रायवाला → हरिद्वार
पार्किंग: लालजीवाला, पंतद्वीप, चमकादड़ टापू

बाहर जाने वाले वाहनों के लिए रूट

हरिद्वार → चंडी चौक → NH-344 → मेरठ/दिल्ली

नजीबाबाद के लिए:

हरिद्वार → श्यामपुर → नजीबाबाद

लोकल ट्रैफिक प्लान

विक्रम/ऑटो जयराम मोड़ तक ही आएंगे, आगे सवारी उतारकर वापस लौटना होगा। ललतारा पुल से शिवमूर्ति तक सभी छोटे वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।

पुलिस के सख्त निर्देश

हरिद्वार पुलिस ने साफ़ निर्देश दिए हैं कि नियम तोड़ने पर सख्त कार्रवाई होगी। यातायात प्रभारी, हरिद्वार पुलिस ने सख्त हिदायत दी है कि यात्री पार्किंग निर्धारित स्थानों पर ही करें और भीड़ के समय पुलिस के निर्देशों का पालन करें।