उत्तराखंड देहरादूनTerror Angle Exposed in Dehradun Ahead of PM Modi Visit

Uttarakhand: देहरादून में हड़कंप, PM मोदी के दौरे से पहले पाकिस्तानी एजेंट गिरफ्तार; कर रहा था नापाक काम

Dehradun News: PM नरेंद्र मोदी के देहरादून दौरे से पहले STF ने ऑपरेशन ‘प्रहार’ के तहत एक युवक को गिरफ्तार किया, जो कथित तौर पर पाकिस्तान को संवेदनशील लोकेशन भेज रहा था।

Dehradun terror arrest news: Terror Angle Exposed in Dehradun Ahead of PM Modi Visit
Image: Terror Angle Exposed in Dehradun Ahead of PM Modi Visit (Source: Social Media)

देहरादून: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 14 अप्रैल को प्रस्तावित देहरादून दौरे से ठीक पहले राजधानी में एक बड़ा सुरक्षा मामला सामने आया है। इस घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया है और शहर में निगरानी कड़ी कर दी गई है।

Terror Angle Exposed in Dehradun Ahead of PM Modi Visit

उत्तराखंड स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने ऑपरेशन ‘प्रहार’ के तहत प्रेमनगर क्षेत्र से एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर आरोप है कि वह पाकिस्तान में बैठे अपने आकाओं को देहरादून के सैन्य और सरकारी प्रतिष्ठानों की लोकेशन और वीडियो भेज रहा था। गिरफ्तार आरोपी की पहचान विक्रांत कश्यप (29), निवासी झाझरा, प्रेमनगर के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक अवैध .32 बोर पिस्टल, 7 जिंदा कारतूस, स्प्रे पेंट कैन और मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

पाकिस्तान नेटवर्क से जुड़े संपर्क का खुलासा

STF के एसएसपी अजय सिंह के अनुसार आरोपी के संपर्क पाकिस्तान स्थित आतंकी नेटवर्क से जुड़े शहजाद भट्टी और उसके सहयोगी राणा से पाए गए हैं। जांच में सामने आया कि आरोपी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप के जरिए लगातार संपर्क में था।

ये भी पढ़ें:

संवेदनशील स्थानों की रेकी और वीडियो भेजना

आरोपी पर आरोप है कि वह शहर के संवेदनशील स्थानों की रेकी कर रहा था और उनकी वीडियो फुटेज तथा लोकेशन पाकिस्तान भेज रहा था। इनमें ISBT, पुलिस मुख्यालय और कई महत्वपूर्ण सरकारी भवन शामिल हैं। पूछताछ में यह भी सामने आया है कि आरोपी को “तहरीक-ए-तालिबान-हिन्दुस्तान” के नाम पर शहर की दीवारों पर स्प्रे पेंट करने के निर्देश दिए गए थे। उसने कई स्थानों पर पेंटिंग कर उसकी वीडियो रिकॉर्डिंग भी अपने हैंडलर्स को भेजी। जांच में यह भी पता चला है कि आरोपी को नेपाल के रास्ते दुबई भेजने और बदले में धनराशि देने का लालच दिया गया था। उसके मोबाइल फोन से मिले डिजिटल सबूतों के आधार पर अन्य केंद्रीय एजेंसियां भी मामले की जांच में जुट गई हैं।

PM दौरे से पहले कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

प्रधानमंत्री के प्रस्तावित दौरे को देखते हुए देहरादून में पहले से ही बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू की जा रही है। संवेदनशील स्थलों, मार्गों और कार्यक्रम स्थलों पर पुलिस, खुफिया इकाइयों और केंद्रीय एजेंसियों की निगरानी बढ़ा दी गई है। गिरफ्तारी के बाद सुरक्षा एजेंसियां पुराने इनपुट भी खंगाल रही हैं और संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जा रही है। शहर के प्रवेश मार्गों, रेलवे स्टेशन, बस अड्डों और सरकारी परिसरों में चेकिंग अभियान तेज कर दिया गया है।