उत्तराखंड ऋषिकेशNetizens React on Tourist Confronting Police Over Drinking at Ganga

Uttarakhand: उत्तराखंड में हरियाणा की टूरिस्ट की ऐसी हरकत? सोशल मीडिया पर भड़के लोग; कमेंट्स की बाढ़

Rishikesh में गंगा किनारे शराब पीने को लेकर एक महिला पर्यटक और पुलिस के बीच हुई बहस का वीडियो वायरल हो गया है। इस घटना पर सोशल मीडिया पर लोगों ने तीखी प्रतिक्रिया दी और धार्मिक स्थलों के सम्मान की बात कही।

Rishikesh viral video: Netizens React on Tourist Confronting Police Over Drinking at Ganga
Image: Netizens React on Tourist Confronting Police Over Drinking at Ganga (Source: Social Media)

ऋषिकेश: गंगा तट पर शराब पीने से रोकने पर एक महिला पर्यटक और पुलिसकर्मियों के बीच बहस का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में महिला यह कहते हुए नजर आती है कि पर्यटन से स्थानीय लोगों की आजीविका चलती है और पर्यटकों को बेवजह रोका जा रहा है।

Netizens React on Tourist Confronting Police Over Drinking at Ganga

ऋषिकेश धार्मिक नगरी है, जहां गंगा किनारे शराब का सेवन प्रतिबंधित है। आध्यात्मिक वातावरण बनाए रखने के लिए सख्त नियम लागू हैं। पुलिस ने महिला को यही नियम समझाने की कोशिश की, लेकिन बहस बढ़ गई। वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर लोगों की तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आईं।

यूजर्स क्या बोले?

सोशल मीडिया पर विडियो में पुलिस से झगडती महिला पर कई प्रतिक्रियाएं आ रही हैं, एक यूजर ने कहा “गंगा आपकी निजी संपत्ति नहीं है, पर्यटक पैसा देकर नियम नहीं तोड़ सकते”। एक दुसरे यूजर का कहना है कि “ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए, पवित्र स्थानों का सम्मान जरूरी है”। कई यूजर्स ने ऐसे पर्यटकों पर प्रतिबंध लगाने तक की मांग कर दी।

धन और सत्ता का नशा

एक यूज़र ने महिला के व्यवहार पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा कि यह सिर्फ शराब का नशा नहीं, बल्कि पैसे और ताकत का घमंड है। ऐसे लोगों को लगता है कि वे कुछ भी करके बच सकते हैं। कानून की अपनी सीमाएं होती हैं, लेकिन जब प्रकृति या ईश्वर न्याय करता है, तो इंसान के पैरों तले ज़मीन खिसक जाती है।

मौज-मस्ती बनाम आस्था

कुछ लोगों का मानना है कि पर्यटन स्थानीय अर्थव्यवस्था का बड़ा आधार है लेकिन इसके साथ जिम्मेदारी भी जरूरी है। इस घटना ने “पर्यटन बनाम परंपरा” की बहस को फिर से हवा दे दी है। ऋषिकेश की यह घटना सिर्फ एक विवाद नहीं, बल्कि एक बड़ा सवाल है - क्या पर्यटन के नाम पर नियमों की अनदेखी सही है? सोशल मीडिया पर जनता का रुख साफ है - आस्था और नियमों का सम्मान सबसे ऊपर होना चाहिए। ये विडियो भी देखिये..

सब्सक्राइब करें: