टिहरी गढ़वाल: जनपद टिहरी गढ़वाल के Ghansali में रसोई गैस की किल्लत ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। देर रात Indian Gas Agency के बाहर अचानक उपभोक्ताओं की लंबी कतारें लग गईं। गैस खत्म होने की खबर फैलते ही लोग रात में ही सिलिंडर लेने के लिए पहुंच गए, जिससे मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया।
Midnight Rush for LPG Cylinders in Ghansali, Tehri Garhwal
स्थानीय निवासियों के अनुसार, पिछले पांच दिनों से गैस की सप्लाई नहीं पहुंची है। इसी कारण लोगों में घबराहट बढ़ गई और वे सुबह आने वाली गैस गाड़ी का इंतजार करने के लिए रात से ही लाइन में लग गए।
इस मामले की सूचना मिलते ही घनसाली SDM Alkesh Naudiyal टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने लोगों को समझाया कि घबराने की जरूरत नहीं है और जिन उपभोक्ताओं की बुकिंग पहले से है, उन्हें प्राथमिकता दी जाएगी। इसके बाद लोगों को घर वापस भेज दिया गया।आगे पढ़िए..
ये भी पढ़ें:
गलत सूचना से बढ़ी अफरातफरी
एसडीएम ने बताया कि लंबी कतारें गलत जानकारी के कारण लगी थीं। उन्होंने स्पष्ट किया कि केवल उन्हीं उपभोक्ताओं को गैस सिलिंडर मिलेगा जिनकी बुकिंग पहले से हो चुकी है और ग्रामीण क्षेत्रों में रोस्टर के आधार पर वितरण किया जाएगा। प्रशासन की समय रहते कार्रवाई से स्थिति को नियंत्रण में कर लिया गया, लेकिन गैस की कमी ने एक बार फिर क्षेत्र में आपूर्ति व्यवस्था की चुनौतियों को उजागर कर दिया है।